स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्मृति मंधाना ने विमेंस एशिया कप 2026 में 124 रनों की धुआंधार पारी खेल कई रिकॉर्ड बनाए। आइए एक नजर उनके द्वारा बनाए गए सभी बड़े रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-

Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों (14 चौके, 7 छक्के) की धुआंधार पारी खेल कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाली बैटर बनीं। इसके बारे में तो आपको पता ही होगा, मगर उन्होंने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बनाए। मंधाना ने इस पारी के दम पर साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है। वह एक कैलेंडर ईयर में चौथी बार ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। मंधाना इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में टी20 में 500 से अधिक रन बना चुकी है। वहीं चार ऐसी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है।

एक कैलेंडर्र में 500 से अधिक T20I रन

स्मृति मंधाना (2018, 2022, 2024 और 2026)

अथापथु (2022, 2024, 2026)

लौरा वोलवार्ड्ट (2023, 2024, 2026)

ईशा ओझा (2022, 2024, 2025)

शैफाली वर्मा (2022, 2024, 2026)

  • मंधाना के नाम अब T20I में 95 छक्के हो गए हैं, जो भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं, उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस लिस्ट में पछाड़ा है, जिनके नाम 89 सिक्स हैं। विमेंस T20I में केवल सोफी डिवाइन (134), डिएंड्रा डॉटिन (134) और चमारी अटापट्टू (109) ने उनसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
  • मंधाना के 124 रन अब T20I में इंडिया विमेन के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर हैं, क्योंकि उन्होंने पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में बनाए अपने ही 112 रन को पीछे छोड़ दिया। T20 वर्ल्ड कप 2018 के दौरान गुयाना के प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के 103 रन इस फॉर्मेट में इंडिया के लिए एकमात्र दूसरा इंडिविजुअल शतक है।

  • स्मृति मंधाना विमेंस एशिया कप टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बन गई है। उनसे पहले सिर्फ एक ही प्लेयर शतक लगा पाईं हैं और वो हैं श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 2024 में नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी।
  • मंधाना अब सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में मिताली के बराबर 93 पर हैं। दोनों ही शार्लेट एडवर्ड्स से काफी आगे हैं, जिनके 80 रन थे। बाएं हाथ की इस बैटर ने गुरुवार को T20I में अपना 37वां 50 प्लस स्कोर बनाया, उनके बाद इस लिस्ट में बेथ मूनी (33) हैं।
  • मंधाना ने गुरुवार को सात छक्के लगाए, जो T20I पारी में भारतीय महिला प्लेयर द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स है। इससे पहले 2018 में हरमनप्रीत ने प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़स्मृति मंधाना ने इतिहास रच हिलाई रिकॉर्ड बुक, ऐसा करने वाली बनीं पहली बैटर