स्मृति मंधाना के निशाने पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, भारत की नंबर-1 T20I प्लेयर बनने से सिर्फ 1 रन दूर
मेंस और वुमेंस मिलाकर रोहित शर्मा के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड था, मगर अब स्मृति मंधाना ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अगले टी20 मैच में मंधाना रोहित को पछाड़ भारत की नंबर-1 टी20 बैटर बन जाएगी।

2024 में T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज भी मेंस और वुमेंस क्रिकेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने अपने T20I करियर में खेले 159 मैचों की 151 पारियों में 140.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 4231 रन बनाए थे। वह मेंस क्रिकेट में आज भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में बाबर आजम के बाद दूसरे पायदान पर हैं। भारतीय वुमेंस टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शनिवार, 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 3 मैच की टी20 सीरीज के डिसाइडर मुकाबले में 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेल बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
स्मृति मंधाना ने T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है और वह अब भारत की नंबर-1 T20I प्लेयर बनने से मात्र 1 ही रन दूर है।
स्मृति मंधाना के T20I आंकड़ों पर नजर डालें तो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की इस मैच जिताऊ पारी के बाद उनके कुल T20I रन रोहित शर्मा के बराबर 4231 हो गए हैं। मंधाना ने यह रन 160 मैचों की 154 पारियों में बनाए हैं। स्मृति मंधाना वुमेंस क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के बाद T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बैटर है। बेट्स के नाम 4716 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
भारतीय वुमेंस टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 मैच पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब स्मृति मंधाना को रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड तोडने के लिए अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।
भारतीय वुमेंस टीम को अप्रैल में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उन्हें 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में स्मृति मंधाना 1 रन बनाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


