Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़SMAT Jayant Yadav outshine Mohammed Shami Abhimanyu Easwaran Led Bengal Team suffered a huge defeat Against Puducherry
SMAT: मोहम्मद शमी पर भारी पड़े जयंत यादव, अभिमन्यु ईश्वरन की टीम ने झेली बहुत बड़ी हार

SMAT: मोहम्मद शमी पर भारी पड़े जयंत यादव, अभिमन्यु ईश्वरन की टीम ने झेली बहुत बड़ी हार

संक्षेप:

पुडुचेरी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बंगाल को बहुत बड़ी हार थमाई है। स्पिनर जयंत यादव अनुभीव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भरी पड़े। 

Dec 06, 2025 07:28 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

स्पिनर जयंत यादव और सिदक सिंह ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ते हुए क्रमशः चार और तीन विकेट झटके जिससे पुडुचेरी ने शनिवार को हैदराबाद में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के ग्रुप सी मैच में बंगाल को 81 रन से हरा दिया। जयंत प्लेयर द मैच चुने गए। पहले फील्डिंग का फैसला करते हुए बंगाल ने पुडुचेरी को पांच विकेट पर 177 रन पर रोक दिया जिसमें अनुभवी शमी ने अपने चार ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें ऑफ स्पिनर ऋतिक चटर्जी (53 रन देकर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप को कोई विकेट नहीं मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुडुचेरी के लिए कप्तान अमन खान ने 40 गेंद में 74 रन की शानदार पारी खेली जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे जबकि जशवंत श्रीराम ने 45 रन बनाए। जीत के लिए 178 रनों का पीछा करते हुए बंगाल की पूरी टीम महज 13.5 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई जिसमें ऑफ स्पिनर जयंत ने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर चार विकेट लिए जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सिदक ने अपने तीन ओवरों में नौ रन देकर 3 विकेट लिए। आदिल अयूब टुंडा और अमन खान को एक-एक विकेट मिला। बंगाल के लिए करण लाल ने 23 गेंद में 40 रन बनाए जबकि उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक पोरेल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने क्रमशः 11 और 12 रन बनाए। बंगाल के बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाए।

ये भी पढ़ें:शमी कहां हैं? हरभजन सिंह ने कहा- बुमराह के बिना भारतीय टीम सीखे ये काम

एक अन्य रोमाचंक मैच में गुजरात ने आखिरी गेंद पर हिमाचल प्रदेश को एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने आठ विकेट पर 193 रन बनाए जिसमें मृदुल सुरोच 48 गेंद में 88 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सलामी बल्लेबाज इनेश महाजन और आकाश वशिष्ठ ने क्रमशः 36 और 49 रन बनाए। हर्षल पटेल, अर्जन नागवासवाला और जपगन्या भट्ट ने गुजरात के लिए दो-दो विकेट लिए। गुजरात ने अंतिम गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान उर्विल पटेल (39), आर्य देसाई (37) और सौरभ चौहान (35) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया। हिमाचल के लिए मृदुल सुरोच 45 रन देकर तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |