T20I में सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय, तिलक वर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तिलक वर्मा ने इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने काफी धीमी गति से रन जुटाए। भारत को एक रन से हार का सामाना करना पड़ा।

Tilak Varma Slowest Fifty

टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम ने आयरलैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। आयरलैंड ने दूसरे मुकाबले में 154/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी पर पाानी फिर गया। युवा बल्लेबाज ने मुश्किल वक्त में 46 गेंदों में 3 तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन जोड़े। उनका स्ट्राइक रेट 119.57 का रहा। वह पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। 23 वर्षीय तिलक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन टीम के संकट में घिरने की वजह से धीमी गति से रन जुटाए। उन्होंने 45 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट किया।

तिलक वर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी

तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाली लिस्ट में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। सुपरस्टार क्रिकेटर कोहली ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 45 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उन्होंने तब 49 गेंदों में 57 रन जुटाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, भारत को 151/7 का स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने 48 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 59 गेंदों में 5 चौकों और दो सिक्स की बदौलत 76 रन बटोरे। भारत ने 176/7 का स्कोर खड़ा किया और सात रन से जीत दर्ज की। कोहली ने फाइनल के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया थे। वह टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। कोहली सिर्फ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

T20I में सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय

56 - केएल राहुल बनाम साउथ अफ्रीका (2022)

54 - गौतम गंभीर बनाम ऑस्ट्रेलिया (2012)

49 - सूर्यकुमार यादव बनाम अमेरिका (2024)

48 - विराट कोहली बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

45 - विराट कोहली बनाम पाकिस्तान (2021)

45 - तिलक वर्मा बनाम आयरलैंड (2026)

आयरलैंड टीम ने इतिहास रच डाला

आयरलैंड ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत से सीरीज जीती है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद आयरलैंड के क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा पल है। भारतीय पासपोर्ट धारक मूंदड़ा ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खाता भी नहीं खोलने दिया और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट चटकाया। आखिरी ओवरों में हर्षित राणा ने 10 गेंद में 21 रन बनाकर पूरी कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।