श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के करीब
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज में जगह बना ली है। पथुम निसंका की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

श्रीलंका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के 30वें मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने निसंका की नाबाद 100 रन की दमदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर 184 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने के करीब पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 रन से हार गई थी। तीन मैच में दूसरी हार साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई। अगर मंगलवार को जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफलत होती है तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन का योगदान दिया।
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में कुसल परेरा (एक) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। 13वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने कुसल मेंडिस को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। कुसल मेंडिसन ने 38 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। पथुम निसंका ने 52 गेंदों में 10 चौके पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 100 रनों की पारी खेली। पवन रत्नायके ने 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिये मार्कस स्टॉयनिस ने दो विकेट लिये।
चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए मार्श ने वापसी करते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और 27 गेंदों में 54 रन ठोक डाले। हेड ने भी 29 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर नौ ओवर से कम समय में 104 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 200 से अधिक के स्कोर की राह पर ला खड़ा किया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने हालांकि आखिरी 10 ओवरों में शानदार वापसी की। लेग स्पिनर दुशान हेमंथा (चार ओवर में 37 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी चार विकेट महज छह रन के अंदर गंवा दिये।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





