स्काय इज द लिमिट: विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया
तिलक वर्मा ने जैसे ही जैकब डफी का कैच लपककर टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत पर मुहर लगाई, कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर एक शरारती मुस्कान दौड़ गई। कई मिथक तोड़कर मिली खिताबी जीत की मुस्कान।

तिलक वर्मा ने जैसे ही लॉन्ग ऑन पर जैकब डफी का कैच लपककर टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में भारत की खिताबी जीत पर मुहर लगाई, कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर एक शरारती मुस्कान दौड़ गई। कई मिथक तोड़कर उनके चेहरे पर खिताबी जीत की मुस्कान थी। यह मुस्कान उस कप्तान की थीस जिसने बतौर बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने के बावजूद खिताबी जीत दिलाकर आलोचकों का मुंह बंद किया।
वैसे जीत हो या हार, सूर्यकुमार भावनाओं पर काबू रखना बखूबी जानते हैं। पिछले दो साल में बड़ी पारी नहीं खेलने के कारण आलोचना से सूर्यकुमार पर भारी दबाव था। उनसे पहले अपनी सरजमीं पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 में वनडे विश्व कप दिलाया था। कपिल देव (1987) और रोहित शर्मा (2023) भारत में विश्व कप नहीं जीत सके थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप जीता था।
सूर्यकुमार की मुंबई के ही रोहित से तुलना लाजमी थी, लेकिन सूर्यकुमार का एक ही मंत्र था कि दबाव नहीं लेने का। टूर्नामेंट के दौरान उनकी प्रेस कांफ्रेंस में यह साफ था। चाहे अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल हो या कुलदीप यादव के बारे में, उन्होंने चुटीले जवाब मुस्कुराते हुए दिये। सूर्यकुमार ने टीम में भी कभी 'सूर्या दादा' यानी बड़ा भाई बनने की कोशिश नहीं की, बल्कि सभी को अपना रास्ता खुद बनाने की आजादी दी।
उन्होंने फाइनल से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ''मैं कप्तान बनने के पांच छह महीने के भीतर टीम को समझने लगा और जुड़ने लगा। फिर मुझे लगा कि बड़ा भाई या पिता बनने की जरूरत नहीं है। उन्हें खुद अपना रास्ता तय करने की आजादी देनी चाहिये।' यह रोहित की शैली से बिल्कुल अलग था जो गलत होने पर डांटने से नहीं हिचकिचाते थे, लेकिन सूर्यकुमार ने कहा, ''मैंने रोहित के साथ काफी क्रिकेट खेली है। मुझे पता है कि वह कैसे काम करता था। मैंने उन्हीं चीजों को अपने तरीके से अपनाया।''
अपनी बल्लेबाजी, कप्तानी और भाव भंगिमा, सभी में सूर्यकुमार अलग हैं, लेकिन जब वह खेल से विदा लेंगे तो उनका नाम एम एस धोनी, रोहित और कपिल देव के साथ लिया जाएगा। भारत को विश्व कप जिताने वाला कप्तान। एक आम आदमी का कप्तान। सूर्यकुमार यादव खुद को कप्तान नहीं, बल्कि लीडर कहना जरूरी समझते हैं और उन्होंने इस साबित कर दिया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



