रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा के बीच बल्लेबाजी कोच ने दिया बयान, बोले- लॉर्ड्स में आप उनसे…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा के बीच बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बयान दिया है कि उनके लिए पिछले दो मैच अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन लॉर्ड्स में आप उनसे पूरी तरह अलग पारी देख सकते हैं। 

Rohit Sharma

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है। इस बीच उनके रिटायरमेंट की चर्चा भी शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट में तो यह दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में उनका आखिरी वनडे मैच हो सकता है। वहीं, दूसरे वनडे मैच के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि जरूर रोहित के बल्ले से रन नहीं आए हैं, लेकिन लॉर्ड्स में आप उनके बल्ले से एक अलग पारी देख सकते हैं। लंदन के लॉर्ड्स में 19 जुलाई को इंडिया और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मैच इस सीरीज का खेला जाएगा।

रोहित शर्मा इस सीरीज में संघर्ष करते नजर आए हैं, लेकिन बैटिंग कोच का मानना है कि ऐसा नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें उस तरह की गेंद पिच की वजह से नहीं मिलीं, जिन्हें वे आसानी से खेल सकते हैं। बल्लेबाजी कोच का यह भी मानना है कि उनके अंदर दबाव को सहन करने की क्षमता काफी है। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि रोहित जितना बड़ा खिलाड़ी दबाव महसूस कर सकता है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि ऐसा महसूस नहीं होता। हां, उसने दो गेम में रन नहीं बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है, लेकिन आज भी ऐसा लग रहा था कि वह अच्छी इनिंग खेलेगा, लेकिन कोई बात नहीं (कि उन्होंने बड़ा स्कोर नहीं बनाया)।"

लॉर्ड्स में चीजें बदल सकती हैं- कोटक

कोटक इस राय के खिलाफ थे कि रोहित 'संघर्ष' कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि वह लॉर्ड्स में चीजें बदल देंगे। कोटक ने कहा, "किसी भी दिन, मैंने देखा है कि बहुत से बैट्समैन को वह मोमेंटम नहीं मिलता जिसकी उन्हें तलाश होती है, और ऐसा हो सकता है। हो सकता है कि आप लॉर्ड्स में रोहित शर्मा से बिल्कुल अलग इनिंग्स देखें। मैं स्ट्रगल शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा, लेकिन शायद वह जो शॉट आमतौर पर ऊपर की तरफ खेलते हैं, जो डबल बाउंस की वजह से होता है, शायद उन्हें लगा कि यह आरामदायक नहीं था। शुभमन को तेज शुरुआत मिली, फिर विराट को तेज शुरुआत मिली, लेकिन शायद उन्हें (रोहित) अपने स्लॉट में गेंदें नहीं मिलीं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप निश्चित रूप से रोहित जैसे खिलाड़ी से बिल्कुल अलग इनिंग्स देख सकते हैं और मैंने ऐसा बहुत से बैट्समैन के साथ होते देखा है। तो यह सिर्फ रोहित की बात नहीं है। मैं यह शब्द इस्तेमाल नहीं करूंगा कि वह स्ट्रगल कर रहे थे।" रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में सैम करन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में सैम करन का ओवर मेडेन गया था और अगले ओवर में विल जैक्स ने भी उन पर शिकंजा कसा हुआ था। इस बीच उन्होंने स्वीप लगाने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर के हाथों टॉप एज लगकर कैच आउट हो गए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।