जसप्रीत बुमराह जब-जब रहे टेस्ट मैच से बाहर, तब-तब कैसा रहा टीम इंडिया हाल? आंकड़ों में जानिए

जसप्रीत बुमराह जब-जब रहे टेस्ट मैच से बाहर, तब-तब कैसा रहा टीम इंडिया हाल? आंकड़ों में जानिए

संक्षेप:

जसप्रीत बुमराह के बिना क्या टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया बेबस रही है? इसका जवाब अगर आप आंकड़ों में तलाशेंगे तो कुछ अलग कहानी आपको मिलेगी, क्योंकि भारत ने ज्यादा मैच उनके बिना जीते हैं।

Jun 29, 2025 06:45 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सुपरहीरो हैं। क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो, गेंद बुमराह के हाथ में हो तो हर एक भारतीय फैन खुश रहता है, क्योंकि उसे उम्मीद होती है कि भारत का ये कोहिनूर देश को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी की जान लगा देगा। जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से ये कमाया है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनके बाहर बैठने से फैंस चिंतित हैं। वर्कलोड के कारण उनको बाहर बैठना पड़ रहा है, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या जसप्रीत बुमराह के बिना टीम इंडिया बेबस है? इसका जवाब आप अगर आंकड़ों में खोजेंगे तो पाएंगे कि भारतीय टीम बिना बुमराह के भी सफल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने जब से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, तब से लेकर अब तक भारतीय टीम ने कुल 72 मैच खेले हैं। इनमें से जसप्रीत बुमराह ने 46 मुकाबले खेले हैं और 26 मैच मिस किए हैं, जो करीब 36 फीसदी बैठते हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस दौरान वे 200 विकेट 20 से कम के औसत से पूरा कर चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान जो मैच मिस किए हैं, उनमें टीम इंडिया को ज्यादा जीत (जीत प्रतिशत के हिसाब से) मिली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
बुमराह के 'डर' से इंग्लैंड ने जल्दी निपटाया ये काम... जेमी स्मिथ ने किया खुलासा

अपने डेब्यू के बाद से जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 46 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत को 20 मैचों में जीत मिली है और 22 मैचों मे हार मिली है। 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जब-जब जसप्रीत बुमराह ने रेस्ट या इंजरी के कारण ब्रेक लिया है, तब-तब टीम इंडिया को ज्यादा मैचों में जीत मिली है। जसप्रीत बुमराह के डेब्यू के बाद से टीम इंडिया ने उनके बिना कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 18 मैचों में टीम को जीत मिली है और सिर्फ पांच मैचों में हार मिली है। इसके अलावा तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। ये आंकडे़ बता रहे हैं कि भारत बुमराह के बिना बेबस नहीं है।

हालांकि, यहां एक बात गौर करने वाली ये है कि जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में ज्यादातर टेस्ट मैच विदेशी सरजमीं पर खेले हैं। करीब तीन चौथाई (73.9 per cent) मैच उन्होंने घर से बाहर खेले हैं। बुमराह ने जो 26 टेस्ट अपने डेब्यू के बाद से मिस किए हैं। उनमें से 18 मुकाबले टीम इंडिया ने घर पर खेले हैं, जबकि 8 मैच विदेशी सरजमीं पर खेले हैं, जिनमें एक मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भी शामिल है, जो बुमराह ने इंजरी के कारण नहीं खेला था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |