आसानी से 100 मैच खेल सकता था; साइमन डुल ने कहा इस भारतीय खिलाड़ी को सपोर्ट की जारूरत

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बताया कि वह मौजूदा समय में टीम इंडिया के बेहतरीन फिनिशर में से एक हैं। हालांकि उन्हें कुछ समय पहले टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मगर वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं ने अपनी गलती सुधारी।

आसानी से 100 मैच खेल सकता था; साइमन डुल ने कहा इस भारतीय खिलाड़ी को सपोर्ट की जारूरत

रिंकू सिंह…ये एक ऐसा नाम है जिसे भारतीय फैंस ने पिछले 2-3 सीरीज में काफी मिस किया था। दरअसल, शुभमन गिल को जबरदस्ती टी20 टीम में फिट करने के चक्कर में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ गया था। इस वजह से रिंकू को प्लेइंग XI से क्या टीम इंडिया से भी ड्रॉप होना पड़ा था, मगर अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं ने अपनी गलती सुधार ली है। रिंकू ने टीम इंडिया में वापसी के बाद न्यूजीलैंड की धज्जियां उड़ाई और पहले टी20 में 20 गेंदों पर 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके फिनिशिंग टच की वजह से टीम इंडिया 238 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

रिंकू सिंह की मैच फिनिश करने की काबिलियत की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के साइमन डुल इस चीज को लेकर हैरान दिखे कि रिंकू सिंह ने भारत के लिए अभी तक काफी कम ही मैच खेले हैं। उनका कहना है कि जिस तरह की काबिलियत रिंकू सिंह के पास है और पिछले 5-6 आईपीएल सीजन से वह परफॉर्म कर रहे हैं, उसे देखते हुए तो रिंकू सिंह को अभी तक 100 टी20 मैच खेल लेने चाहिए थे।

साइमन डुल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “रिंकू सिंह इस खेल के सबसे अच्छे फिनिशर्स में से एक हैं। हमने उन्हें चार-पांच साल पहले IPL में देखा था, और मुझे अब भी लगता है कि तब से उन्होंने भारत के लिए ज्यादा T20 क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें और ज्यादा मैच खेलने चाहिए थे और अब तक वह आसानी से 100 मैच खेल सकते थे।”

उन्होंने आगे कहा, "रिंकू को फिनिशिंग रोल में सपोर्ट करने की जरूरत है क्योंकि वह इसमें बहुत अच्छे हैं। अपनी हाइट के बावजूद, वह अविश्वसनीय रूप से पावरफुल हैं, और डेथ ओवरों में गेंद के नीचे आने की उनकी काबिलियत उन्हें बॉलिंग करने के लिए बहुत मुश्किल बनाती है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।