Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sikandar Raza to Captain Zimbabwe at T20 World Cup Rising Star Bennett to Anchor Top Order
जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, 7 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

संक्षेप:

जिम्बाब्वे ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए शुक्रवार को टीम का ऐलान किया। टी20 विश्व कप में रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम में युवा बल्लेबाज बेनेट को जगह मिली।

Jan 02, 2026 10:36 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

जिम्बाब्वे के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अनुभवी सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। आईसीसी क्वालीफायर और पाकिस्तान दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 22 साल के बेनेट के पास अब वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का मौका होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली गयी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बेनेट तीन बार अर्धशतक पूरा करने से चूक गये थे। उन्होंने हालांकि क्रमशः 49, 49 और 47 रन की पारियां खेली थी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 52 मैचों में 145 से अधिक है, जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, एडन मार्करम को मिली कमान

बेनेट को रजा और पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर का मार्गदर्शन मिलेगा। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा की जोड़ी के साथ-साथ स्पिनर ग्रीम क्रेमर की मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाने की कोशिश करेंगी। स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी चोट से उबरकर वापस लौटे हैं। उनके साथ दिग्गज स्पिनर ग्रीम क्रेमर (7 साल बाद वापसी) और अनुभवी ब्रेंडन टेलर भी टीम का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहाँ उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान से होगा।

टीम:

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |