दिल्ली प्रीमियर लीग 2026: अनुज रावत के शतक के बावजूद नहीं जीती पुरानी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 4 विकेट से हराया
Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा संस्करण 31 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुआ। ओपनिंग मैच में पुरानी दिल्ली के कप्तान अनुज रावत ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उसके बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा संस्करण 31 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुआ। ओपनिंग मैच में पुरानी दिल्ली के कप्तान अनुज रावत ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उसके बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बहुत हद तक गलत साबित हुआ क्योंकि पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली के कप्तान अनुज रावत ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा। हालांकि, 203 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने कप्तान यश धुल के 72 (45) रनों की मदद से 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पुरानी दिल्ली के गेंदबाज और आईपीएल स्टार दिग्वेश सिंह राठी ने चार ओवर में 44 रन 11 की इकोनॉमी के साथ खर्चे और उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला।
अनुज रावत ने जड़ा शतक
30 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद अनुज रावत ने पारी को संभाला और एक छोर पर टिक रहे। उन्होंने मैच में संयम और आक्रामता का परिचय दिया और सूझबूझ के साथ टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 177.77 का रहा। वे नॉट आउट रहे और अपनी टीम को अच्छा फिनिश दिया। बता दें कि अनुज रावत फिलहाल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। शुभमन गिल गुजरात टाइंटस के कप्तानी कर रहे हैं। डीपीएल शुरू होने से पहले अनुज रावत ने शुभमन गिल से अपनी अच्छी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी और कहा था भारतीय कप्तान से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे पहले वे फेमस आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली के साथ भी बल्लेबाजी की है।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम
खिलाड़ी
यश ढुल (कप्तान) ,युगल सैनी , आदित्य भंडारी , सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर ) दिविज मेहरा , केशव डबास ,जसवीर सहरावत ,जोंटी सिद्धू , मनी ग्रेवाल , कुलदीप यादव , तेजस बरोका
बेंच
समर्थ सिंह , अभिषेक कुमार यादव , वंश बेदी , आयुष कुमार , आत्रे त्रिपाठी , गावनीश खुराना अरुण पुंडीर , यतीश सिंह , आर्यवीर कोहली , वेदांत सहवाग , राहुल यादव
पुरानी दिल्ली 6 की टीम
खिलाड़ी
अनुज रावत (कप्तान) (विकेटकीपर ) आर्यन गौर , ललित यादव , पंकज जसवाल , रोहन राणा , अश्विनी छिल्लर, देव लकरा , समर्थ सेठ , दिग्वेश सिंह राठी , रजनीश दादर , रोहन राठी
बेंच
कुश नागपाल , युग गुप्ता , आदित्य वर्मा , अजय अहलावत , प्रिंस मिश्रा , गौरव सरोहा , आदित्य मल्होत्रा , कबीर सचदेवा , उद्धव मोहन , यश कुमार लोधी



