शुभमन गिल की कप्तानी में इस चीज पर नहीं पड़ा असर, ऋषि धवन बोले- 2027 वनडे वर्ल्ड कप में…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rishi Dhawan on Shubman Gill Captaincy: ऋषि धवन ने शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ की है। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। वह पिछले साल से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Rishi Dhawan on Shubman Gill captaincy
शुभमन गिल और ऋषि धवन (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ऋषि धवन ने कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की शान में कसीदा पढ़ा है। उन्होंने कहा कि अक्सर जब खिलाड़ी कप्तानी करते हैं तो उसका असर उनकी बैटिंग पर पड़ता है लेकिन गिल के साथ ऐसा नहीं। रोहित शर्मा के सबसे लंबे फॉर्मेट से रिटायर होने के बाद मई 2025 में गिल को भारत का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। गिल को अक्टूबर 2025 में वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने अब तक 15 वनडे और 11 टेस्ट में भारत की कप्तानी की है, जिसमें भारत ने क्रमश: आठ और छह जीत दर्ज की। गिल ने बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाई है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 334 रन जुटाए। उन्होंने गुवाहाटी में दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी, जिससे भारत ने 406 रन का ऐतिहासिक टारगेज चेज किया। वहीं, गिल का टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 269 है, जो उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में बनाया था।

'शुभमन गिल वर्ल्ड कप में अच्छी कप्तानी करेंगे'

भारत के लिए तीन वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले ऋषि का मानना ​​है कि गिल ने कप्तानी और बैटिंग की दोहरी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से संभाली है। उन्होंने एएनआई से कहा, ''हां, बिल्कुल। जैसा कि आप देख सकते हैं, जिस भी सीरीज में उन्होंने कप्तानी की है, उन्होंने बहुत अच्छी तरह से नेतृत्व किया है। अक्सर जब खिलाड़ी कप्तानी करते हैं तो उसका असर उनकी बैटिंग पर पड़ता है, लेकिन वह इसे आसानी से संभाल रहे हैं और लगातार शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस दे रहे हैं।'' पूर्व गेंदबाज को लगता है कि गिल ने बतौर कप्तान काफी सुधार किया है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने के लिए अच्छी तरह से तैयार होंगे। ऋषि ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि वह एक कप्तान के तौर पर बहुत अच्छे से उभरे हैं। 2027 तक वह निश्चित रूप से वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी कप्तानी करेंगे। इसके अलावा, उनका सपोर्ट और मार्गदर्शन करने के लिए रोहित भाई और विराट भाई मौजूद हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या होगी।''

'रोहित और विराट को वर्ल्ड कप में खेलना...'

आगामी 50 ओवर का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट अगले साल 2 अक्टूबर को शूरू होगा। ऋषि ने भारत के वनडे सेटअप में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी का भी समर्थन किया और कहा कि उनकी फिटनेस, मौजूदा प्रदर्शन और जबर्दस्त अनुभव उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए बेशकीमती बनाते हैं। उन्होंने कहा, ''हां, बिल्कुल उन्हें जाना चाहिए। उनका फिटनेस लेवल और अभी भारतीय टीम के लिए वे जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, टीम की लंबे समय से सेवा कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनका अनुभव बहुत ज्यादा है। उन्हें जरूर खेलना चाहिए और हमारे लिए वर्ल्ड कप जीतने में मदद करनी चाहिए।'' रोहित और विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में दूसरे मैच में शतक लगाया और तीसरे में 8 रन से सेंचुरी से चुग गई। विराट ने पहले वनडे में शतक ठोका और दूसरे में 29 रन बनाए। उनका तीसरे वनडे में खाता नहीं खुला था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल की कप्तानी में इस चीज पर नहीं पड़ा असर, ऋषि धवन बोले- वर्ल्ड कप में…