शुभमन गिल ने रचा इतिहास, दुनिया के बेस्ट फिनिशर को पछाड़ा; कोहली भी यहां नंबर-4 पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shubman Gill Highest ODI Average: शुभमन गिल का बैटिंग औसत वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ने के बाद 65 से अधिक का हो गया है। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

shubman gill Highest Average Achieved in ODI
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल बेवन को इस लिस्ट में पछाड़ दिया है। यहां तक भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की ऐतिहासिक रनचेज में अहम भूमिका निभाई थी। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 406 रनों का विशाल टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने इससे पहले कभी वनडे क्रिकेट के इतिहास में 400 से अधिक रन का टारगेट चेज नहीं किया था। शुभमन गिल की नाबाद 223 रनों की पारी के दम पर भारत यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। भारत वनडे क्रिकेट में 400 से अधिक रन चेज करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना।

शुभमन गिल ने माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद शुभमन गिल का वनडे क्रिकेट में बैटिंग औसत 65.12, जो इस फॉर्मेट में कम से कम 50 पारियां खेलने वालों में हासिल किया गया अब तक का सबसे अधिक है। गिल ने अभी तक वनडे क्रिकेट में खेली 68 पारियों में 65.12 की औसत के साथ 65.12 रन बनाए हैं, जिसमें 20 अर्धशतक और 11 शतक शामिल हैं।

वहीं माइकल बेवन अपने करियर में हाईएस्ट बैटिंग औसत 63.06 का किया था, जब वह अपने करियर के शिखर पर थे। हालांकि उनके करियर का अंत होते-होते बेवन का बैटिंग औसत 53.17 का ही रह गया था। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपने करियर में 6912 रन 196 पारियों में बनाए थे। वह 66 बार नॉट आउट रहे थे।

विराट कोहली और बाबर आजम जैसे वनडे क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। कोहली अपने वनडे करियर में सबसे अधिक 60.31 की औसत हासिल कर चुके हैं, वह लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। जबकि बाबर आजम 60.11 की औसत के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

ODI में सबसे ज्यादा औसत हासिल करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-

प्लेयरऔसत
शुभमन गिल65.12
माइकल बेवन63.06
माइकल हसी62.32
विराट कोहली60.31
बाबर आजम60.11

शुभमन गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी के साथ बनाए ये 10 रिकॉर्ड्स

1. ODI में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (117 गेंदों में) ईशान के 126 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

2. ODI में दो दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे प्लेयर बनने का रिकॉर्ड। (2023 में NZ के खिलाफ 208 और 2026 WI के खिलाफ 223 रन)

3 दो लगातार वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड। ( 333 (110 और 223*)

4. 2022 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड। (10 बार)

5. लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (सोम्य सरकार के 208 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा)

6. वनडे क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

7. वनडे क्रिकेट में रन चेज में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

8. वनडे में रन चेज करते हुए भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड। (धोनी के 183 नाबाद का रिकॉर्ड तोड़ा और कोहली को भी पछाड़ा)

9. भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

10. भारत के लिए वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गिल ने रचा इतिहास, दुनिया के बेस्ट फिनिशर को पछाड़ा; कोहली भी यहां नंबर-4 पर