शुभमन गिल को बहुत चुभेगा रिटायर्ड हर्ट, इंग्लैंड में नया इतिहास रचने से चूके भारतीय कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shubman Gill Retired Hurt: कप्तान शुभमन गिल भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में हिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने जब मैदान छोड़ा, तब शतक से 20 रन दूर थे। वह नया इतिहास रचने से चूक गए।

Why Shubman Gill got retired hurt

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर 75 गेंदों में 80 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। लग रहा था कि गिल आसानी से वनडे करियर का दसवां शतक कंप्लीट कर लेंगे। हालांकि, कप्तान ने अचानक मैदान छोड़ दिया। वह हिटायर्ड हर्ट हुए। रिटायर्ड हर्ट का मतलब है कि जब कोई बल्लेबाज चोटिल होने के बाद अपनी पारी जारी नहीं रख पाता तो ड्रेसिंग रूम में लौट जाता है। रिटायर्ड हर्ट प्लेयर जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने वापस आ सकता है। गिल ने दाहिने पैर में समस्या की वजह से यह फैसला किया था।

26वें ओवर में गिल झुककर खड़े हो गए

गिल जोश टंग द्वारा डाले गए 26वें ओवर की चौथी गेंद पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की। इसके बाद, वह दिक्कत में नजर आए और अपनी पिंडली पकड़ ली। वह पैर को पकड़कर झुककर खड़े हो गए। ऐसे में खेल रोकना पड़ा। फिजियो मैदान में आए। गिल को जांचा और अपने साथ वापस ले गए। गिल लंगड़ा रहे थे। गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने उतरे। उनके अचानक जाने से भारत का मोमेंटम टूट गया। श्रेयस अय्यर () 27वें ओवर में रनआउट हो गए। उन्होंने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल (1) 28वें ओवर में बोल्ड हुए।

नया इतिहास रचने से चूके भारतीय कप्तान

गिल को रिटायर्ड हर्ट बहुत चुभेगा क्योंकि वह इंग्लैंड में नया इतिहास रचने से चूक गए। दरअसल, इंग्लैंड की सरमजीं पर अब तक किसी भारतीय कप्तान ने वनडे शतक नहीं लगाया है। ऐसे में गिल के पास गोल्डन चांस था लेकिन वह महज 20 रनों से चूक गए। गिल भले ही शतक नहीं जड़ पाए मगर भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त में सफल रहा। भारत ने बर्मिंघम में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से विजयी परचम फहराया। भारत को यूके टूर पर पहली जीत नसीब हुई है। इससे पहले, भारत का इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ साफ हुआ था।

अक्षर पटेल और सुंदर ने लगाई नैया पार

ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने बर्मिंघम में भारत को जीत की दहलीज पार कराई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 102 रनों की अटूट साझेदारी की। अक्षर ने 52 गेंदों में पांच चौकों और एक छ्क्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रन जुटाए। उन्होंने चार चौके और एक छक्का जमाया। पहले वनडे में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) सस्ते में पवेलियन लौटे। सीरीज का दूसरा वनडे गुरुवार को कार्डिफ में होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।