67 वनडे पारियों के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली का रिकॉर्ड, 'किंग' से 6 चीजों में आगे 'प्रिंस'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने अब तक अपने करियर में 67 वनडे पारियां खेली हैं। वह इतनी पारियों के बाद विराट कोहली से छह आंकड़ों में आगे हैं। गिल ने 2009 में वनडे डेब्यू किया था।

Shubman Gill vs Virat Kohli comparison
तिरुवनंतपुरम वनडे के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को 'किंग' विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जाता है। 'प्रिंस' गिल का बैटिंग स्टाइल और खेल के प्रति नजरिया कोहली से मेल खाता है। कुछ हद तक उनका आक्रामक रवैया भी कोहली जैसा है। गिल इन दिनों भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने और कोहली ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित पहले वनडे में शतक लगाकर वेस्टइंडीज को करारी हार थमाई। कोहली ने 88 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन बनाए। बतौर ओपनर उतरे गिल ने 108 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की बदौलत 110 रनों की पारी खेली। यह 27 वर्षीय गिल के वनडे करियर की 67वीं पारी थी। चलिए, आपको बताते हैं कि गिल और कोहली का 67 वनडे पारियों के बाद रिकॉर्ड कैसा रहा?

'किंग' से छह चीजों में आगे 'प्रिंस'

शुभमन गिल ने जनवरी 2019 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 67 पारियों में 3489 रन जोड़े हैं। उनका इस दौरान 61.21 का औसत रहा। गिल का स्ट्राइक रेट 100.98 का है। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 208 है। गिल ने यह दोहरा शतक साल 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर 149 गेंदों की पारी में 19 चौके औ 9 चक्के लगाए। गिल 67 पारियों में 20 अर्धशतक और 10 अर्धशतक ठोक चुके हैं। वहीं, कोहली ने 67 वनडे पारियों में 2620 रन बटोरे थे, जिसमें 45.17 का औसत रहा। उनका स्ट्राइक रेट 89.96 का था। कोहली का इस दौरान सर्वोच्च स्कोर 118 था। उन्होंने तब तक 17 सेंचुरी और सात फिफ्टी लगाई थीं। 'प्रिंस' गिल 67 पारियों के बाद छह आंकड़ों में 'किंग' से आगे हैं। बता दें कि 37 वर्षीय कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

गिल ने सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाए

शुभमन गिल भारत के लिए सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। उन्होंने 67 पारियों में यह कारनामा किया और शिखर धवन को पीछे छोड़ा भारत के पूर्व ओपनर धवन ने 77 पारियों में ऐसा किया था। कोहली ने शुरुआती 10 वनडे शतक के लिए 80 पारियां खेली थीं। गिल वनडे में 67 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर है। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (67 पारियों में 3453) का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने बतौर कप्तान () शुरुआती 12 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कमाल भी किया है। उन्होंने इस मामले में कोहली को पछाड़ा। गिल अब तक रन बना चुके हैं। कोहली ने कप्तान के रूप में 12 पारियों में 645 रन जोड़े थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़67 वनडे पारी के बाद गिल और कोहली का रिकॉर्ड, 'किंग' से 6 चीजों में आगे ‘प्रिंस’