Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill vs Sanju Samson as opener in t20i how bcci obsession with all format captain costs team india heavily
शुभमन गिल vs संजू सैमसन: टी20 में बतौर ओपनर कैसा है दोनों का प्रदर्शन?

शुभमन गिल vs संजू सैमसन: टी20 में बतौर ओपनर कैसा है दोनों का प्रदर्शन?

संक्षेप:

शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कैप्टन तैयार करने के लिए BCCI ने उन्हें टी20 की प्लेइंग इलेवन में बतौर उपकप्तान जैसे वाइल्ड कार्ड एंट्री दे दी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी किसी भी विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द हुआ करती थी लेकिन एक बचकाना जिद भारत के लिए ही सिरदर्द हो गया है।

Dec 12, 2025 01:14 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाने ओर कदम बढ़ाते हुए बीसीसीआई ने उन्हें टी20 की प्लेइंग इलेवन में बतौर उपकप्तान जैसे वाइल्ड कार्ड एंट्री दे दी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी किसी भी विपक्षी टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द हुआ करती थी लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की एक बचकाना जिद ने भरत के लिए ही सिरदर्द पैदा कर दिया है। वो भी टी20 वर्ल्ड कप से महज कुछ महीने पहले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या ये वाइल्ड कार्ड एंट्री और टीम पर थोपना नहीं है?

संजू सैमसन को ओपनिंग से हटाकर शुभमन गिल को थोप दिया गया जो टीम को भारी पड़ रहा। लेकिन असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट क्लास की दुहाई देकर गिल का बचाव कर रहे। आईपीएल के प्रदर्शन की याद दिला हास्यास्पद दलीलें दे रहे। बीसीसीआई का ये वाइल्ड कार्ड एंट्री कार्ड, गिल को ऑल फॉर्मेट प्लेयर और कैप्टन बनाने की धुन वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों को पलीता लगा सकती है। उपकप्तान अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा तो किसी अन्य को मौका तो मिलना चाहिए। स्क्वाड आखिर किसलिए होता है? या उपकप्तानी प्लेइंग इलेवन के लिए गारंटी कार्ड है, भले ही प्रदर्शन चाहे जैसा हो?

ये भी पढ़ें:क्वालिटी प्लेयर, क्वालिटी लीडर, क्लास...गिल और सूर्या के बचाव में उतरे कोच

बतौर ओपनर गिल और सैमसन के आंकड़े बता रहे पूरी कहानी

बतौर ओपनर गिल और संजू सैमसन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो साफ नजर आएगा कि सैमसन आगे हैं। अभी पिछले साल ही उन्होंने बतौर ओपनर टी20 में तीन शतक जड़े थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। दूसरी तरफ शुभमन गिल पिछले करीब एक साल से टी20 में एक अदद अर्धशतक के लिए तरस रहे हैं।

ये भी पढ़ें:दमदार प्रदर्शन के बाद भी संजू सैमसन फुटबॉल क्यों बन गए? ‘कृपा’ कहीं और अटक रही!

T20I में बतौर ओपनर संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने बतौर ओपनर अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 32.62 के औसत से उन्होंने 522 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.76 का है।

T20I में बतौर ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन

दूसरी तरफ शुभमन गिल ने बतौर ओपनर अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम 841 रन हैं जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। बतौर ओपनर T20I में गिल का औसत 28.03 है और स्ट्राइक रेट 140.40 है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |