शुभमन गिल ने घर पर जड़ा लगातार तीसरा वनडे शतक, सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले 5वें भारतीय बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे में गेंद के लिहाज से सबसे तेज शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में घर पर लगातार तीसरा शतक ठोका।

India captain Shubman Gill
भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे वनडे में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते हुए

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को दूसरे वनडे में शतक लगाया। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धमाकेदार शुरुआत की। गिल ने वेस्टइंडीज सीरीज में लगातार दूसरा शतक जड़ा है। पहले वनडे में उन्होंने 108 गेंद में 110 रन बनाए थे। शुभमन गिल सबसे कम पारियों में 11 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई।

भारत के लिए सबसे तेज शतक

वनडे में गेंद के लिहाज से भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 2013 में सिर्फ 52 गेंद में 100 रन पूरे किए थे। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 60 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 2009 में 60 गेंदों में शतक मारा था। कोहली ने नागपुर में 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 गेंदों में शतक जड़ा था। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बेंगलुरु में 2023 में 62 गेंदों में 100 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 में 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

सबसे कम पारियों में 11 वनडे शतक

वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में सबसे तेज 11 शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के नाम है। उन्होंने 64 पारियों में ये कारनामा किया था। अफ्रीका के ही विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 65 पारियों में, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 68 पारियों में 11वां वनडे शतक लगाया है। इसके साथ ही वह वनडे में सबसे कम पारियों में 11 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 71 पारियों मे ये उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 78 पारियों में ये कारनामा किया था। भारत के लिए गिल से पहले सबसे कम पारियों में 11 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, उन्होंने 82 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

शुभमन गिल ने घरेलू सरजमीं पर लगातार तीसरा शतक लगाया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ जून में लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 154 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 108 गेंद में 110 रन बनाए। जबकि दूसरे वनडे में शतक बना चुके हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गिल ने घर पर जड़ा लगातार तीसरा शतक, सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले 5वें भारतीय बने