इंग्लैंड में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, शुभमन गिल ने टॉप 5 में दो दिग्गजों को पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shubman Gill Edgbaston Record: शुभमन गिल ने भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की। वह एक खास लिस्ट में राहुल द्रविड़ समेत दो दिग्गजों से आगे निकल गए हैं।

Shubman Gill Edgbaston Record

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज की। गिल ने एजबेस्टन में 75 गेंदों में 80 रनों की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। एक समय लग रहा था कि गिल आसानी से शतक जड़ देंगे लेकिन रिटायर्ड हर्ट होने की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा। वह भले ही शतक नहीं लगा पाए लेकिन इंग्लैंड में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीयों की लिस्ट में एंट्री करने में कामयाब रहे। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर और राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है।

गिल एजबेस्टन में 500+ रन बना चुके

26 वर्षीय गिल एजबेस्टन में 132.75 के औसत से 531 रन बटोर चुके हैं और लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दिलीप वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में 508 रन बनाए, जिसमें 72.57 का औसत रहा। राहुल द्रविड़ ने लॉर्ड्स में 503 रन जोड़े। उनका औसत 50.3 का रहा। गिल से आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने नॉटिंघम में 58.8 के औसत से 588 रन जुटाए। भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली फेहरिस्त में शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने एजबेस्टन में 638 रन बनाए हैं, जिसमें 63.8 का औसत रहा। हालांकि, कोहली मंगलवार (14 जुलाई) को एजबेस्टन में फ्लॉप रहे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना करने के बाद महज 5 रन बनाए।

इंग्लैंड में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

638 - विराट कोहली, एजबेस्टन (63.8 औसत)

588 - सचिन तेंदुलकर, नॉटिंघम (58.8 औसत)

531 - शुभमन गिल, एजबेस्टन (132.75 औसत)

508 - दिलीप वेंगसरकर, लॉर्ड्स (72.57 औसत)

503 - राहुल द्रविड़, लॉर्ड्स (50.3 औसत)

एजबेस्टन में जीत के बाद क्या बोले शुभमन गिल?

गिल ने एजबेस्टन में जीत के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि दबाव की स्थिति में मैच जिताना कप्तान के रूप में उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है। जीत के लिए 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 160 रन था। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) और अक्षर पटेल (नाबाद 57) ने पांचवें विकेट के लिए अटूट 102 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद गिल ने कहा, ''हम पर दबाव था, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वह अहम रही। जब आपके मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज रन बनाकर मैच खत्म करते हैं तो कप्तान के तौर पर काफी भरोसा मिलता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।