Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill Set To miss India Vs South Africa ODI Series These two players are leading the race for captaincy
IND vs SA: शुभमन गिल वनडे सीरीज भी नहीं खेलेंगे? कप्तानी की दौड़ में ये दो खिलाड़ी सबसे आगे

IND vs SA: शुभमन गिल वनडे सीरीज भी नहीं खेलेंगे? कप्तानी की दौड़ में ये दो खिलाड़ी सबसे आगे

संक्षेप:

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल है। सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। ऋषभ पंत और केएल राहुल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं।

Nov 22, 2025 09:01 pm ISTMd.Akram गुवाहाटी, भाषा
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे। बीसीसीआई के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के नाम पर कप्तानी के लिए विचार किया जा सकता है जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है। उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम प्रबंधन उनकी वापसी के लिए हड़बड़ी नहीं करेगा। गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था। वह चोट के कारण गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल सके हैं। वह इस समय मुंबई में हैं जहां उनके एमआरआई समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:भारत को गुवाहाटी टेस्ट में गिल की कमी खलेगी लेकिन उसके पास कई विकल्प: रोड्स

सूत्र ने कहा, ''यह देखने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं कि मांसपेशी में चोट है या टिश्यू में चोट लगी है। अभी तक तो चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेल सकेंगे।'' कप्तानी के लिए पंत प्रबल दावेदार हैं जो दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी कर रहे हैं । पिछले एक साल में हालांकि उन्होंने एक ही वनडे खेला है। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रैंकिंग: चोटिल होने के बावजूद गिल ने लगाई छलांग, बावुमा ने पहली बार किया ऐसा

अभिषेक शर्मा रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वहीं चोट से जूझ रहे हार्दिक पंड्या अगले साल विश्व कप तक सिर्फ टी20 खेलेंगे। कुलदीप यादव निजी कारणों से ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में स्पिन का दारोमदार अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर पर होगा।

ये भी पढ़ें:गिल से दबाव हटाइए, कप्तानी में ये फॉर्मूला लगाइए…पूर्व ओपनर की हैरतअंगेज सलाह

गिल को शुक्रवार को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज किया गया था। वह 19 नवंबर को गुवाहाटी पहुंचे थे। गिल टीम के साथ गुवाहाटी आए थे लेकिन उनकी गर्दन का दर्द पूरी तरह से कम नहीं हुआ। भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने गुरुवार को कहा था, ''हम नहीं चाहते कि खेल के दौरान उनकी परेशानी बढ़ जाए।'' गिल की अनुपस्थिति में पंत दूसरे टेस्ट में टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |