शुभमन गिल चोट के चलते IND vs SA टी20 सीरीज से बाहर, अब किसे मिलेगा मौका?
IND vs SA चौथा टी20 शुरू होने से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। शुभमन गिल चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथे टी20 से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के उप-कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोट के चलते साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। IND vs SA चौथे टी20 के टॉस में धुंध की वजह से देरी हो रही है। इस बीच शुभमन गिल के बाहर होने की खबर आई है। गिल के बाहर होने के चलते संजू सैमसन को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है, जो लंबे समय से बेंच गर्म चल रहे हैं।
PTI की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल के बाहर होने की वजह उनके पैर पर लगी चोट है। रिपोर्ट में बताया गया है ‘शुभमन गिल पैर की चोट के कारण T20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। टीम के करीबी सूत्रों ने PTI को बताया कि खराब फॉर्म में चल रहे भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल पैर की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो T20I मैचों से बाहर हो गए हैं।’
शुभमन गिल की फॉर्म भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंता का विषय बनी हुई है। इस साल हुए एशिया कप में उन्हें अचानक टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया था, जिस वजह से संजू सैमसन को पहले निचले क्रम में खिसकना पड़ा था और फिर वह टीम से ही बाहर हो गए।
शुभमन गिल ने 2025 में खेले 15 मुकाबलों में 24.25 की औसत के साथ 291 रन बनाए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि उनके बल्ले से इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। उनका हाईएस्ट स्कोर 2025 में 47 का रहा है। वहीं टेस्ट और वनडे में उनकी फॉर्म कमाल की रही है।
वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बतौर ओपनर टीम में अपनी जगह बनाई थी और रनों का अंबार लगाया था। 2024 में सैमसन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 13 मैचों में 43.60 की औसत के साथ 436 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी ठोके थे।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



