सचिन-विराट- रोहित के बाद शुभमन गिल का खास सम्मान, बने भारत के चौथे ऐसे कप्तान जिन्हें रॉयल…

लंदन, 10 जुलाई (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को विम्बलडन के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष निमंत्रण मिला है। वे यह निमंत्रण प्राप्त करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदलुकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को निमंत्रण मिल चुका है।

shubman gill

भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को विम्बलडन के प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष निमंत्रण मिला है जिससे वह इस सम्मान को पाने वाले भारत के चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं।

गिल यह सम्मान हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही रॉयल बॉक्स से विम्बलडन देखने का गौरव प्राप्त हुआ था। इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मौजूद शुभमन गिल आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की तैयारियों में जुटे हैं। इससे पहले उन्होंने ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश ग्रां प्री का भी लुत्फ उठाया। छब्बीस वर्षीय गिल ने पहली बार 'वीआईपी' अतिथि के रूप में फॉर्मूला-वन रेस का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने 'पैडॉक' का दौरा किया, फॉर्मूला-वन जगत से जुड़े कई लोगों से मुलाकात की और मोटरस्पोर्ट के इस प्रतिष्ठित आयोजन के विशेष माहौल का आनंद लिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें गिल की अगुवाई में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में आमने-सामने होंगी। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी वनडे टीमें घोषित कर दी हैं। गिल की कप्तानी में भारतीय वनडे साइड में दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की एंट्री होगी। कप्तान गिल पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि इंग्लैंड में तीन मैचों की सीरीज को हम विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से देख रहे हैं। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। गिल का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की परिस्थितियों में समानताएं हैं ऐसे में वह तैयारी करने के इरादे से ही इस सीरीज को देख रहे हैं। भारत की टीम टी-20 में इंग्लैंड के हाथों तीन शून्य से हार चुकी है और अभी एक मुकाबला बचा हुऐ है। ऐसे में गिल के लिए साख बचाने और दिखाने का वक्त होगा कि भारत का क्रिकेट अब भी दमदार है। रोहित और विराट भी अंडर द स्कैनर होंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड का स्क्वॉड

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली * , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

पहला वनडे मैच 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा 19 जुलाई को खेला जाएगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।