रोहित शर्मा के रन आउट पर आई शुभमन गिल की प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने बाद में देखा और..
रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। साथ ही उन्होंने डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ और अपने शानदार कैच के बारे में भी बात की है। टीम प्लानिंग के बारे में भी बात रखी है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टीम की जीत और अपने शानदार प्रदर्शन के बाद गिल काफी खुश दिखे।
गुरबाज के शतक की गिल ने की तारीफ
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा “यह एक तरह का टी20 मैच था, मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने शुरुआत की और फिर उन्होंने हमसे मैच छीन लिया। गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी की, जिस तरह से उन्होंने शतक बनाया वह शानदार था। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने बीच के ओवरों और आखिरी ओवरों में वापसी की वह शानदार थी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत अच्छा था।”
अपने कैच के बारे में कही ये बातें
गिल ने कहा "जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, यहां तक कि जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तब भी स्पिनरों के लिए थोड़ी ग्रिप थी। जब वे गेंदबाजी कर रहे थे, तब गेंद काफी अच्छी तरह से आ रही थी।" स्लिप में लिए गए अपने कमाल के कैच के बारे में बात करते हुए कप्तान गिल ने कहा “मैंने निश्चित रूप से गेंद पकड़ी, मैं बहुत अभ्यास करता हूं, बहुत सारे स्लिप कैच लेता हूं और यहां तक कि मैच से पहले मैं एक दोस्त से बात कर रहा था, उसने कहा कि मैंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक एक हाथ से कोई शानदार कैच नहीं लिया है और उस कैच को पकड़कर मैं बहुत खुश हूं।”
रोहित के रन आउट पर ऐसा था गिल का रिएक्शन
रोहित शर्मा के रन आउट पर गिल ने प्रतिक्रिया दी। यह ऐसा मुद्दा है जिसने पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है। रोहित शर्मा के रन आउट पर बात करते हुए कप्तान गिल ने कहा "उन्होंने (रोहित शर्मा ने) रिप्ले देखा और कहा कि ठीक है। कोई बात नहीं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले टी20 मैच में भी वह रन आउट हो गए थे।"
हर्ष और बराड़ की तारीफ में कहे ये शब्द
आज के डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बारे में आपका क्या कहना है? इस सवाल का जवाब देते हुए गिल ने कहा “बहुत ही प्रभावशाली, शुरुआत में गुरनूर की गेंदबाजी, शानदार गति और जिस तरह से वह गेंद को स्विंग करा रहे थे, जिस तरह की लेंथ पर उन्होंने लगातार गेंदबाजी की और हर्ष की भी, मुझे लगता है कि पहले ओवर में 16-17 रन देने के बाद, जिस तरह से उन्होंने मैच को संभाला, खुद पर भरोसा रखा और लगातार गेंद को ऊपर की ओर फेंकते रहे। यह बहुत ही प्रभावशाली था। मुझे लगता है कि वनडे मैचों में बीच के ओवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, अगर हम गेंदबाजी करते हुए बीच के ओवरों में दबाव बनाते रहें और मौके बनाते रहें और बल्लेबाजी करते समय भी, अगर हम स्ट्राइक रोटेट करते रहें, 6-6.5 के अच्छे रन रेट से बल्लेबाजी करते रहें, बिना ज्यादा विकेट खोए, तो हम डेथ ओवरों में मैच को अच्छी तरह से सेट कर सकते हैं।”
गिल ने कहा- “यही मुख्य बिंदु है जिन पर हम टीम मीटिंग में चर्चा करते हैं कि हम गेंदबाजी करते हुए बीच के ओवरों में कैसे लगातार मौके बनाते रह सकते हैं और बल्लेबाजी करते समय हम रनों की बौछार कैसे जारी रख सकते हैं।”
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



