शुभमन गिल तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा नंबर-1; ODI में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रनों की नाबाद पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी प्लेयर द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गिल ने इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा है।

Shubman Gill and Rohit Sharma
ODI क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ना सिर्फ 406 रनों का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया, बल्कि 3 मैच की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बनाई। गिल ने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है। सहवाग ने वनडे क्रिकेट में एक ही दोहरा शतक जड़ा था और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2011 में 219 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। गिल अब सहवाग को पछाड़ लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा नंबर-1

रोहित ‘द हिटमैन’ शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीलंका के खिलाफ 2014 में उन्होंने 264 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी, 12 साल बाद भी उनके इस रिकॉर्ड के कोई करीब नहीं पहुंच पाया है। रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 250 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ उस वनडे में रोहित ने 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से यह यादगार पारी खेली थी।

मार्टिन गप्टिल टॉप-2 में

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदन पर हैं। गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस पारी में उन्होंने 163 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े थे।

शुभमन गिल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

शुभमन गिल से पहले इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग तीसरे पायदान पर थे। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2011 में 219 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 149 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

अब शुभमन गिल 223 रनों की नाबाद पारी खेल लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गिल ने यह रन मात्र 133 गेंदों पर बनाए, जिसमें 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

प्लेयरहाईएस्ट स्कोर
रोहित शर्मा264
मार्टिन गप्टिल237*
शुभमन गिल223*
वीरेंद्र सहवाग219
क्रिस गेल215

क्रिस गेल भी टॉप-5 में

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम भी वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में मौजूद हैं। गेल ने यह कारनामा 2015 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। उस मैच में उन्होंने 215 रनों की धमाकेदार पारी 147 गेंदों में खेली थी। गेल ने इस मैच में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए थे। गेल की इस पारी में 16 छक्के और 10 चौके शामिल हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित नंबर-1; ODI में सबसे बड़ा स्कोर