Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़shubman gill ravindra jadeja kl rahul will play next 2 match of vijay hazare trophy
शुभमन गिल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी का मैच, KL राहुल और जडेजा भी होंगे एक्शन में

शुभमन गिल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी का मैच, KL राहुल और जडेजा भी होंगे एक्शन में

संक्षेप:

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में जल्द ही शिरकत करते नजर आएंगे। गिल के अलावा, लोकेश राहुल और रवींद्र जडेजा भी अपनी-अपनी टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए जल्द ही नजर आएंगे।

Dec 31, 2025 01:23 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में जल्द ही शिरकत करते नजर आएंगे। गिल के अलावा, लोकेश राहुल और रवींद्र जडेजा भी अपनी-अपनी टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए जल्द ही नजर आएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

3 जनवरी को एक्शन में होंगें भारतीय कप्तान

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल 3 जनवरी से विजय हजारी ट्रॉफी के मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। 3 जनवरी को पंजाब बनाम सिक्किम और 6 जनवरी को गोवा बनाम पंजाब के मैचों में शुभमन गिल के खेलने की उम्मीद है। वे पंजाब की टीम का हिस्सा होंगे। गिल की टीम को ग्रुप C में मुंबई जैसी मजबूत टीमो के साथ रखा गया है। दो मुकाबले खेलने के बाद गिल अपनी राज्य टीम छोड़कर भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे, जो पहले वनडे से पहले 7–8 जनवरी को बड़ौदा में इकट्ठा होगी।

कर्नाटक की टीम को मजबूती देंगे राहुल

3 जनवरी से होने वाले आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों के लिए लोकेश राहुल भी ऐक्शन में देखे जा सकते हैं। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने अभी तक केएल राहुल की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके 3 और 6 जनवरी को त्रिपुरा और राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैचों में खेलने की उम्मीद है। लोकेश राहुल की टीम कर्नाटक को ग्रुप में रखा गया है और वह तीन मैचों में तीन जीत के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। राहुल के शामिल होने से टीम की स्थिति और मजबूत होगी।

जडेजा का है ये सीन

हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। स्टार ऑलराउंडर ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) को सूचित कर दिया है कि वह 6 और 8 जनवरी को सर्विसेज और गुजरात के खिलाफ मुकाबले खेलेंगे। सौराष्ट्र ने अब तक अपने तीन में से एक मुकाबले में जीत हासिल की है और 8 टीमों के ग्रुप में 6वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:2026 में 18 मैचों में दिखेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, नोट कर लीजिए डेट

ये स्टार पहले ही हो चुके हैं शामिल

बता दें कि इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में पहले ही कई स्टार खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने शुरुआती मैचों में एक्शन में दिखे थे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार यानी 29 दिसंबर, 2025 को बताया कि विराट कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) में ही खेला जाएगा। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी दिल्ली के लिए मैदान पर दिख चुके हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya
विमलेश कुमार लाइव हिंदुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2022 में इन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर पिछले दो सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग, खेल, मनोरंजन, खानपान आदि से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। हेल्थ के क्षेत्र में हो रही नई- नई रिसर्च को खंगालकर लोगों के लिए जरूरी जानकारी लाना, रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषय पर भरोसेमंद कन्टेंट उपलब्ध कराना, संघर्ष करके जीवन में आगे बढ़े लोगों की सफलता की कहानी लिखना आदि चीजों में विमलेश की गहरी पकड़ और दिलचस्पी है। राजनीति और खेल से जुड़े मुद्दों पर विश्लेषण करना हमेशा से विमलेश के लिए रुचिकर रहा है। विमलेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से पूरा किया है। ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक भास्कर और दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर के क्षेत्रीय अखबारों में कॉपी एडिटिंग और कंटेंट राइटिंग का काम किया। B.Sc की पढ़ाई के साथ- साथ विमलेश ने SJMC इंदौर से मास मीडिया में इंटर्नशिप भी की। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |