'शुभमन गिल परेशान होंगे तो...', इरफान पठान ने दी जरूरी सलाह, रोहित शर्मा का पढ़ा कसीदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स वनडे में भी हैमस्ट्रिंग के चलते परेशानी में दिखे थे। पूर्ल ऑलराउंड इरफान पठान ने गिल को एक जरूरी सलाह दी है। उन्होंने साथ ही रोहित शर्मा की शान में कसीदा पढ़ा।

Irfan Pathan on Shubman Gill and Rohit Sharma
Irfan Pathan on Shubman Gill and Rohit Sharma

शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में वनडे सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी मैच 27 रनों से गंवाया। इंग्लैंड ने 387/3 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 360/7 पर रोका। गिल ने लॉर्ड्स वनडे में 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक सिक्स है। उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा के साथ 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। हालांकि, गिल एक बार फिर हैमस्ट्रिंग के चलते परेशानी में दिखे। उन्हें पहले वनडे में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। तब उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए थे। 26 वर्षीय गिल को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक जरूरी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को अपनी फिटनेस पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

'शुभमन गिल परेशान होंगे तो...'

इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, ''पूरे गेम में रनरेट लगभग छह के आसपास था। क्या हम बैटिंग टीम के तौर पर उसे और बेहतर कर सकते थे? प्लान ठीक था, शुभमन गिल ने भी अच्छी पारी खेली। हालांकि, गिल को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना पड़ेगा। वह अच्छे खिलाड़ी हैं, इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन गिल बार-बार हैमस्ट्रिंग की वजह से परेशान हो रहे हैं। जब गिल परेशान होंगे तो इससे टीम का मोमेंटम टूटेगा। इसलिए, उन्हें अपनी बैक, नेक और हैमस्ट्रिंग पर ध्यान देना होगा। मैं यह नहीं कर रहा कि वह मेहनत नहीं करते लेकिन उनको और ज्यादा तवज्जो देनी पड़ेगी ताकि रिकवरी अच्छी हो। वह आने वाले टीम में भारत के लिए बड़े लीडर बनेंगे और लगातार क्रिकेट खेलेंगे तो फिटनेस बहुत अहम है। वह लॉर्ड्स में भी हैमस्ट्रिंग के चलते संघर्ष कर रहे थे। उम्मीद है कि उन्हें आगे चलकर संघर्ष न करना पड़े।''

रोहित शर्मा का कुछ यूं पढ़ा कसीदा

पूर्व ऑलराउंडर ने रोहित शर्मा की शान में कसीदा पढ़ा। उन्होंने लॉर्ड्स में 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों के दम पर 138 रनों की पारी खेली। वह लॉर्ड्स में वनडे सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से उनपर बड़ी पारी खेलने का दबाव बढ़ गया। उनकी रिटायरमेंट की अटकलें तक लगने लगी थीं। इरफान ने कहा, ''रोहित पर जितना दबाव था, उसे देखते हुए एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह दबाल में हैं। उन्होंने कमाल की बैटिंग की। वह प्रेशर में और ज्यादा चमकते हैं। वह इंडियन क्रिकेट का हीरा हैं। मुझे पता है कि बहुत अटकलें चलीं। बहुत सारी बातें हुईं। काफी बातें सच भी हैं लेकिन रोहित को इस तरह बैटिंग करते देखकर मजा आ गया। उन्होंने दिखाया कि जब तक वह मैदान पर हैं, तब तक मजबूती से खेलेंगे। जब तक वह मैदान पर थे, भारत गेम में था।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'गिल परेशान होंगे तो...', इरफान ने दी जरूरी सलाह, रोहित का पढ़ा कसीदा