ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने की दहलीज पर शुभमन गिल! कोहली-रोहित का भी प्रमोशन तय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 77 रनों की पारी खेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 के लिए दावेदार ठोक दी है। फिलहाल न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पहले पायदान पर हैं।  

Shubman Gill ICC ODI Ranking
विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 77 रनों की पारी खेल एक बार फिर आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 की दावेदारी ठोक दी है। फिलहाल गिल दूसरे पायदान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल नंबर-1 पर हैं। पिछले बुधवार आई रैंकिंग के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच 11 रेटिंग का ही अंतर रह गया था। गिल ने लॉर्ड्स वनडे में 77 रन बनाने से पहले कार्डिफ में 31 रनों की पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड के मिचेल ने पिछली रैंकिंग रिलीज होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 28 रनों की पारी खेली थी, वहीं 19 जुलाई को हुए चौथे वनडे से वह चोट के चलते बाहर हो गए।

डेरिल मिशेल हुए चोटिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने डेरिल मिशेल की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ‘डेरिल मिशेल ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं, कल उनके स्कैन में पता चला कि कमर की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है, जिसके लिए उन्हें दो हफ्ते तक ठीक होने की ज़रूरत होगी।’

इसका मतलब यह है कि मिशेल वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई को होने वाला आखिरी वनडे भी नहीं खेलेंगे। ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग बुधवार 22 जुलाई को जारी होगी।

शुभमन गिल तीसरी बार हासिल करेंगे नंबर-1 वनडे रैंकिंग का ताज

शुभमन गिल पहली बार 8 नवंबर, 2023 को ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान नंबर 1 ODI बैट्समैन बने थे। दूसरी बार उन्होंने नंबर-1 का ताज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हासिल किया था। अब इंग्लैंड सीरीज में एक बार फिर धमाल मचाकर वह तीसरी बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खूब चला शुभमन गिल का बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 3 मैचों में दो फिफ्टी के साथ उन्होंने सबसे अधिक 188 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 94 का रहा। पहले वनडे में वह 80 रन बनाकर रिटायरहर्ड हो गए। दूसरे वनडे में उन्होंने 31 तो तीसरे में 77 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी कप्तानी में भारत यह सीरीज जीत नहीं पाई। टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी होगा फायदा

आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी फायदा होना तय है। कोहली ने इस सीरीज में दो अर्धशतक समेत 144 रन बनाए। वहीं रोहित ने लॉर्ड्स में जड़े शतक के साथ कुल 175 रन बनाए। फिलहाल कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे तो रोहित चौथे पायदान पर हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने की दहलीज पर गिल! कोहली-रोहित का भी प्रमोशन तय