वर्ल्ड कप में 11 मैच कैसे खेलेंगे? जब 2-3 मैच नहीं खेल पा रहे, शुभमन गिल किस पर हुए आगबबूला?
शुभमन गिल ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि हमें वर्ल्ड कप में 11 मैच लगातार खेलने हैं, लेकिन यहां खिलाड़ियों से 2-3 मैचों की सीरीज पूरी नहीं हो रही। वे चोटिल हो जा रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमें कई बदलाव देखने को मिले। यहां तक कि इंग्लैंड में आखिरी मैच के लिए भारत के पास बेस्ट इलेवन भी नहीं थी। यही वजह रही कि एक कमजोरी बॉलिंग लाइनअप के साथ भारत उतरा और मैच में 387 रन खाए। भारत 360 तक पहुंचा, लेकिन 27 रन से मैच हार गया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर बरस पड़े और उन्होंने कहा कि जब वर्ल्ड कप 2027 में आपको 11 मैच लगातार खेलने हैं, लेकिन यहां आप 2-3 मैचों की सीरीज खत्म नहीं कर पा रहे हैं, जो चिंता का कारण है।
आखिरी मैच से पहले जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे, जबकि टी20 सीरीज में हर्षित राणा चोटिल होकर वनडे टीम से बाहर हो गए थे। उससे पहले नितीश कुमार रेड्डी इस दौरे पर नहीं जा सके, जबकि हार्दिक पांड्या पहले से चोटिल थे। मोहम्मद सिराज भी अनफिट हैं। इसको लेकर गिल ने कहा है कि टीम इंडिया को मजबूरी में बार-बार अपने कॉम्बिनेशन को आखिरी पलों में बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो टीम शुरुआत में चुनी गई थी, उसमें से 5 खिलाड़ी हमारे पास आखिरी मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।
अलग-अलग कॉम्बिनेशन बनाने पड़े- गिल
गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर आप (इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए) घोषित की गई पहली टीम को देखें, तो उसमें से कम से कम पांच खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेले। अगर एक खिलाड़ी घायल होता है तो आप दूसरा कॉम्बिनेशन खिलाते हैं, दो खिलाड़ी इंजर्ड होते हैं तो आप दूसरा कॉम्बिनेशन खिलाते हैं, लेकिन अगर हर मैच के बाद कोई खिलाड़ी नहीं खेलता है तो कहीं न कहीं हम कोई ट्रिक मिस कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, “अगर आप वर्ल्ड कप को गोल मानते हैं, जहां हमें लगातार 11 मैच खेलने हैं और यहां हमारे खिलाड़ी दो-तीन मैचों की सीरीज पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ लिमिटेशन है, जहां हमारे खिलाड़ी लगातार नहीं खेल पा रहे हैं, वे एक या दो मैच खेलते हैं और उन्हें कोई छोटी-मोटी चोट लग जाती है और फिर हमें एक अलग कॉम्बिनेशन खिलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसे हमने असल में खिलाने का प्लान नहीं बनाया था।”
गिल ने आगे कहा, "इसलिए यह सब ध्यान में रखते हुए यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि आप सुबह ग्राउंड पर आएं और आपको पता चले कि किसी प्लेयर को कोई दिक्कत है, तो यह लगभग ऐसा है कि क्या आप चांस लेना चाहेंगे? कोई प्लेयर 80% फिट है, आप पांच बॉलर के साथ खेल रहे हैं और अगर यह प्लेयर पांच ओवर बॉलिंग करके बाहर आता है, तो कौन बॉलिंग करेगा? यह मुश्किल है। इसलिए एक ग्रुप के तौर पर हमें अपनी फिटनेस और उन सभी चीजों में सुधार करने की जरूरत है।"
गेंदबाजी की वजह से मैच हारे- गिल
कप्तान गिल ने भारत की गेंदबाजी पर कहा, "हमारी बॉलिंग थोड़ी कम अनुभवी है। इस मैच में हम पर दबाव था और हमने अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया। हमने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं की। हमने बहुत सारी लूज बॉल दे दीं और फिर हमेशा विकेट लेने की कोशिश में गेम का पीछा करते रहे, कुछ ऐसा बनाने की कोशिश की जो हमारे लिए नहीं हुआ। तब तक गेम हमारे हाथ से निकल चुका था। आखिरी तीन ओवरों में हमने 62 (63) रन दिए और यहीं से मोमेंटम पूरी तरह बदल गया। एक समय हम 340-350 के टारगेट पर थे। वे 390 के करीब पहुंच गए और 390 का पीछा करना, चाहे आप किसी भी पिच पर बैटिंग कर रहे हों, कभी आसान नहीं होता।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



