सुभमन गिल समेत ये तीन बड़े क्रिकेटर खेलेंगे रणजी ट्रॉफी? BCCI की दमदार प्लान पर नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स रणजी ट्रॉफी में एक्शन में नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ा चाहता है। भारत को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेलने हैं।

Shubman Gill
शुभमन गिल (फाइल फोटो)

भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मट की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों सबसे पहले पांच T20I मैचों में भिड़ेंगी। चार नवंबर से पांच वनडे आयोजित होंगे। फिर 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को लेकर दमदार प्लान पर नजर है। बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ी पुख्ता तैयारी के साथ टेस्ट में उतरें। बीसीसीआई, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उतारने के प्लान पर काम कर रहा। कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल और धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े क्रिकेटर घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट में एक्शन में दिख सकते हैं। रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है।

कम से कम खिलाड़ियों को ऐसा करना होगा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कह सकता है। खिलाड़ी कम से कम एक फर्स्ट-क्लास मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की मंजूरी के आधार पर खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखा जाएगा। शुभमन गिल पंजाब के लिए और केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को लेकर भी प्लानिंग शुरू हो चुकी है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि नवंबर के बीच में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने से पहले बुमराह रेड-बॉल से खेलें। वह गुजरात के लिए रणजी ट्रॉफी में या इंडिया ए मैच में उतर सकते हैं। चयनकर्ता आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी पर भी नजर रखेंगे, जिन्होंने हाल ही में चोट से उबरने के बाद वापसी की है।

पिछली NZ सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2024 में खेली गई थी, जो तीन मैच की थी। यह सीरीज भारत में हुई, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत का सूपड़ा साफ कर दिया था। भारत ने पहली बार घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाई थी। भारत अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे लंबे फॉर्मेट की सीरीजके लिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 में स्थिति के लिए बहुत अहम है। भारत डब्ल्यूटीसी की मौजूदा चक्र की अंक तालिका में फिलहाल पांचवें पायदान (जीत प्रतिशत 51.52) पर है। भारत ने 11 टेस्ट में से पांच जीते और चार गंवाए जबकि दो ड्रॉ पर छूटे। न्यूजीलैंड तालिका में तीसरे नंबर (72.22) पर है। उसने छह में से चार जीते और एक में हार का मुंह देखा। एक ड्रॉ रहा। तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिलता है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गिल समेत ये तीन बड़े क्रिकेटर खेलेंगे रणजी ट्रॉफी? BCCI की दमदार प्लान पर नजर