डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ लिस्ट में चौथे नंबर पर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार शतक जड़ते हुए 126 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने बतौर कप्तान 1000 रन का आंकड़ा पार किया और डॉन ब्रैडमैन के क्लब में अपनी जगह बनाई।

डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ लिस्ट में चौथे नंबर पर

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के स्पेशल क्लब में अपनी जगह बनाई है। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में गिल ने शानदार शतक जड़ते हुए 126 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 गगचुंबी छक्का लगाया। शुभमन गिल ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 रन का आंकड़ा भी छुआ। उनके यह रन 82.8 की औसत के साथ आए और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा औसत के साथ 1000 रन के क्लब में डॉन ब्रैडमैन के क्लब में अपनी जगह बनाई।

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा औसत से 1000 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन और शुभमन गिल दो मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका औसत 75 से अधिक है। गिल का औसत 82.8 का है, जबकि डॉन ब्रैडमैन का 101.5 का।

वहीं कुमार संगाकारा, स्टीव स्मिथ और महेला जयवर्धने जैसे स्टार खिलाड़ी टॉप-5 कप्तानों की इस लिस्ट में मौजूद है, मगर किसी का भी औसत 70 से अधिक का नहीं है।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट बैटिंग औसत (1000+ रन)

डॉन ब्रैडमैन- 101.5

शुभमन गिल- 82.8

कुमार संगाकारा - 69.6

स्टीवन स्मिथ- 68.1

महेला जयवर्धने- 59.1

मुल्लांपुर टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत

2018 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही टीम इंडिया का इस मैच पर पूरा कंट्रोल है। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत 6 विकेट के नुकसान पर 475 रन बोर्ड पर लगा चुका है। शुभमन गिल के अलावा नए उप-कप्तान केएल राहुल ने शतक जड़ा। वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत 81-81 रन बनाकर आउट हुए। भारत की नजरें दूसरे दिन का पूरा दूसरा सेशन खेलने पर होगी। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार क्रीज पर हैं। टीम इंडिया 600 रन बोर्ड पर लगाकर अफगानिस्तान को आखिरी सेशन में बैटिंग कराना चाहेगा।

अगर टीम इंडिया 600 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहती है तो उन्हें दूसरी बार शायद ही बैटिंग करनी पड़े।

अफगानिस्तान के लिए इस टेस्ट मैच में अभी तक मोहम्मद सलीम सफी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए हैं, जिसमें यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल उनका शिकार बने।

शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल का विकेट उनके लिए ज्यादा खास होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।