विराट कोहली और रोहित शर्मा पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कहा- गिल भाग्यशाली हैं कि...
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल पर किए गए सवाल के जवाब में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ी बात कह दी है। उनके इस बयान को 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित और विराट के खेलने को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर गौतम गंभीर ने बुधवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने लगभग इस बात के लिए भारतीय प्रशंसकों को आश्वस्त कर दिया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का इन दोनों दिग्गजों को पर्याप्त समर्थन प्राप्त है। बस शर्त यह है कि दोनों का प्रदर्शन निरंतर और दमदार रहे। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब आज से कुछ महीने पर इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के करियर के खत्म होने की बात चल रही थी और उनके भविष्य पर सवालिया निशान बने हुए थे। गौतम गंभीर के बयान ने अजीत अगरकर भी आघात किया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनका स्पष्ट मानना था कि रोहित शर्मा को भारतीय टीम में विश्व कप 2027 के लिए नहीं होना चाहिए।
शुभमन गिल भाग्यशाली हैं कि उनके पास रोहित और विराट हैं
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को केरल में तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें रोहित और विराट दोनों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इस मुकाबले से पहले जियोस्टार को दिए एक इंटरव्यू में गंभीर ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की तारीफ की। हालांकि, सवाल शुभमन गिल से संबंधित था। गंभीर ने कहा कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान कितने भाग्यशाली हैं कि उनके आसपास ये दो दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। गंभीर ने कहा “वनडे क्रिकेट की बात करें तो, वह (शुभमन गिल) बहुत भाग्यशाली है कि उसके पास रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर और मैदान के बाहर भी उसकी मदद करते हैं। और फिर सबसे महत्वपूर्ण बात मुझे लगता है कि शांत रहना, भावनाओं को एक तरफ रखना, क्योंकि जब आप युवा होते हैं, तो कभी-कभी आप भावनाओं में बह जाते हैं।”
गिल की लीडरशिप की गंभीर ने तारीफ की
गंभीर ने शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए आगे कहा- "उन्होंने वास्तव में हर कसौटी पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वह शांत रहे हैं, निस्वार्थ रहे हैं, आक्रामक रहे हैं, उन्होंने सही बातें कही हैं। वह सिर्फ रन बनाकर ही नहीं, बल्कि उदाहरण पेश करके नेतृत्व करते हैं।" इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने सब कुछ सही किया है। उम्मीद है कि उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे क्योंकि वनडे क्रिकेट में उनका समय थोड़ा कठिन रहा है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि चीजें बदलेंगी क्योंकि उन्होंने सब कुछ सही किया है।"
रोहित और कोहली के लिए यह बड़ा समर्थन माना जा रहा है
विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए गंभीर की ओर से यह एक बहुत बड़ा समर्थन माना जा रहा है। जुलाई में लॉर्ड्स में हुए वनडे मैच के बाद से रोहित के लिए हालात बेहतर हुए हैं। मैच से पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि यह पूर्व भारतीय कप्तान का आखिरी मैच होगा। उन्हें बताया गया था कि अब वह टीम प्रबंधन की विश्व कप योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। रोहित ने उस मैच में 138 रन बनाए थे और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने तब से बल्लेबाज के पक्ष में खुलकर बात की है। बाद में खबरों के अनुसार, यह सामने आया कि अगरकर इससे खुश नहीं थे और अनुबंध विस्तार देने को तैयार नहीं थे। खैर, अब अगले महीने अगरकर की छुट्टी तय मानी जा रही है और रोहित शर्मा टीम इंडिया में अभी भी मौजूद हैं। ऐसे में अगरकर का बाहर जाना और गंभीर द्वारा दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा करना यह दर्शाता है कि क्रिकेट बोर्ड अब पूरी तरह से क्रिकेटरों पर नहीं बल्कि प्रदर्शन और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।


