ODI में सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं शुभमन गिल, देखिए 57 पारियों के बाद कैसा है दोनों का प्रदर्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वनडे क्रिकेट में 57 पारियों के बाद बतौर ओपनर रन बनाने के मामले में शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर से भी आगे नजर आते हैं। हालांकि, शतकों के मामले में वे सचिन से पीछे हैं, लेकिन फिफ्टी ज्यादा लगाई हैं। देखिए दोनों का प्रदर्शन कैसा है।

ODI में सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं शुभमन गिल, देखिए 57 पारियों के बाद कैसा है दोनों का प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। उन्होंने पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.27 था। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से अक्सर होती रहती है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि 57 पारियों के बाद शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन कैसा रहा है।

बतौर ओपनर 57 पारियों के बाद गिल ने बनाए हैं सचिन से ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट में 57 परियों के बाद एक तरफ जहां शुभमन गिल ने बतौर सलामी बल्लेबाज 57.72 की शानदार औसत और 99.35 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 2771 रन बनाए हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर ने इतनी ही पारियों के बाद 49.49 की औसत और 88.37 की स्ट्राइक रेट के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज कुल 2623 रन बनाए थे। इस तरह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर शुभमन गिल से बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 57 पारियों के बाद रन बनाने के मामले में पीछे नजर आते हैं।

शतकों के मालमें में सचिन शुभमन से आगे, लेकिन अर्धशतकों में पीछे

57 वनडे पारियों के बाद एक तरफ जहां शुभमन गिल ने सात शतक लगाए हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर इस मामले में आगे नजर आते हैं। उन्होंने अब तक नौ शतक लगा दिए थे। हालांकि, शुभमन गिल ने इस दौरान अर्धशतक ज्यादा लगाए हैं। 57 वनडे पारियों के बाद कप्तान गिल के बल्ले से 17 फिफ्टी निकली हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर ने इतनी पारियों के बाद कल 14 अर्धशतक लगाए थे।

दूसरे वनडे मैच में कप्तान गिल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारत और अफगानिस्तान के बीच भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर कप्तान शुभमन गिल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद सभी भारतीय प्रशंसक कर रहे हैं। पिछले मैच में जिस तरह से वह अर्धशतक को शतक में कन्वर्ट नहीं कर सकते थे, इस मैच में उनके पास शतक लगाने का मौका होगा। हाल ही में शुभमन गिल ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की है। वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में वनडे क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे कर दिया है। साथ ही गिल दुनिया के ऐसा करने वाले दूसर बैटर बने हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।