T20 कैप्टन के तौर पर श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प थे शुभमन गिल, किसने किया ये सनसनीखेज दावा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

संजय मांजरेकर ने साफ कहा कि भारत का अगला T20I कप्तान बनने के लिए शुभमन गिल में श्रेयस अय्यर से बेहतर काबिलियत है। बीसीसीआई और सिलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर को नया टी20 कैप्टन नियुक्त किया है।

T20 कैप्टन के तौर पर श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प थे शुभमन गिल, किसने किया ये सनसनीखेज दावा?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बड़ा दावा भारत की टी20 टीम की कप्तानी को लेकर किया है। बीसीसीआई और सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली है और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि, मांजरेकर का कहना है कि श्रेयस अय्यर से ज्यादा काबिलियत कप्तानी की शुभमन गिल के पास है, जो करीब 6 महीने पहले तक टी20 सेटअप का हिस्सा थे, लेकिन अभी टीम से काफी दूर हैं। 31 साल के श्रेयस अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच और फिर एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का कप्तान चुना गया है।

आईपीएल में अपनी कप्तानी में एक ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर अब आगे भारत की टी20 टीम को लीड करेंगे। हालांकि, वे करीब 3 साल से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्यर ऑरेंज कैप की रेस में काफी पिछड़ गए थे। 500 रनों के करीब ही श्रेयस पहुंच सके थे। शुभमन गिल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 732 रन बनाए थे। मांजरेकर ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप अगला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा, जहां गिल की टेक्निक अच्छी हो सकती है।

संजय मांजरेकर ने स्क्वॉड के अनाउंसमेंट के तुरंत बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, “श्रेयस अय्यर एक बहुत ही दिलचस्प चॉइस हैं। उन्हें पिछले कुछ महीनों से T20 स्क्वॉड में जगह नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब, सीधे तौर पर, वह इंडिया के T20 कैप्टन हैं। जब आप किसी प्लेयर को चुनते हैं या उसे कैप्टन या वाइस कैप्टन बनाते हैं, तो आपको यह भी पक्का करना होता है कि वह प्लेयर स्क्वॉड में फिट हो और उसकी स्क्वॉड में पक्की जगह हो और मुझे लगता है कि यहीं होना चाहिए था। शुभमन गिल चूक गए। मुझे लगता है कि गिल में इंडिया के लंबे समय के T20 कैप्टन बनने के लिए श्रेयस अय्यर से बेहतर काबिलियत है।”

उन्होंने आगे कहा, “T20S अब इंडिया, आयरलैंड, इंग्लैंड से बाहर दो जगहों पर खेला जाएगा और आखिर में वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में होगा और मेरा मानना ​​है कि गिल यह जिम्मेदारी लेने के लिए ज्यादा सही थे, लेकिन यह सिर्फ क्रिकेट की सोच है, लेकिन आप गिल को प्लेइंग 11 में कैसे फिट करेंगे, क्योंकि आपके पास पहले से ही दो ओपनर हैं जो इतना अच्छा कर रहे हैं और सूर्यवंशी आपके तीसरे ऑप्शन के तौर पर हैं? इसलिए उन्होंने एक ऐसे कप्तान को चुना जिसे वे प्लेइंग 11 में फिट कर सकें, क्योंकि गिल एक ओपनिंग बैट्समैन हैं, इसलिए वह वह मौका या वह अपॉइंटमेंट चूक गए, लेकिन उनका समय ज्यादा दूर नहीं है।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।