शुभमन गिल के पास सचिन-कोहली के क्लब में एंट्री का चांस, सिर्फ दो भारतीय कप्तान ने किया ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज शुरू की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक खास क्लब में जगह बना सकते हैं। गिल पहली बार श्रीलंका दौरे पर टेस्ट खेलने आए हैं।

 Shubman Gill
प्रैक्टिस मैच के दौरान शुभमन गिल

भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार (15 अगस्त) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल और दूसरा कोलंबो के मैदान पर आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-26 का हिस्सा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम यह सीरीज जीतकर डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की फिराक में होगी। भारत तालिका में फिलहाल पांचवें पायदान पर है। गिल के पास आगामी सीरीज में शतक जड़कर एक स्पेशल क्लब में एंट्री मारने का गोल्डस चांस है। वह पहली बार श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे।

सिर्फ दो भारतीय कप्तान ही कर पाए ऐसा

भारतीय टीम ने 1985 में पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेली थी। यहां सात भारतीय कप्तानों ने टीम का नेतृत्व किया है। हालांकि, सात में सिर्फ दो भारतीय कप्तान ही श्रीलंका में टेस्ट शतक लगा पाए हैं। यह कारनामा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अंजाम किया। सचिन की अगुवाई में भारत ने 1997 में श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी। सचिन ने तब कोलंबो में पहले टेस्ट में 247 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 143 रनों की पारी खेली थी। मैच ड्रॉ रहा थी। सचिन ने दूसरे टेस्ट में 266 गेंदों में 129 रन बटोरे, जिसमें 16 सिक्स हैं। यह मुकाबला भी ड्रॉ पर छूटा था।

कोहली ने 2015 और 2017 में जड़ा शतक

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने 2015 में गॉल स्टेडियम में 191 गेंदों में 103 रन जुटाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। श्रीलंका ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी। कोहली ने 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर गॉल टेस्ट में 136 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। उनके बल्ले से पांच चौके और सिक्स निकला। भारत ने 304 रनों से मैच अपने नाम किया था। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। भारतीय टीम अब 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी आई है। मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादप के पास श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है।

प्रैक्टिस मैच में अर्धशतक से चूके शुभमन गिल

भारत ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल अर्धशतक से चूक गए। अंगुली की चोट के कारण मैच के शुरुआती दो दिन मैदान से बाहर रहे कप्तान गिल ने वापसी करते हुए दूसरी पारी में 54 गेंदों में सात चौकों के जरिए 44 रन बनाए। गिल की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ आगामी पहले टेस्ट से पहले बड़ी सकारात्मक खबर रही। वह अब श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों में धमाल माचने का प्रयास करेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गिल के पास सचिन-कोहली के क्लब में एंट्री का चांस, सिर्फ 2 कप्तान ने किया ऐसा