Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill gave up his rest Test and ODI captain to play Punjab Ranji Game During India vs New Zealand T20 Series
शुभमन गिल ने आराम को मारी ठोकर, जब भारतीय टीम खेलेगी टी20 सीरीज तो करेंगे ये काम

शुभमन गिल ने आराम को मारी ठोकर, जब भारतीय टीम खेलेगी टी20 सीरीज तो करेंगे ये काम

संक्षेप:

Shubman Gill Ranji Trophy: शुभमन गिल गुरुवार से पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

Jan 19, 2026 07:32 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने आराम को ठोकर मार दी है। उन्होंने रविवार को समाप्त हुई न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया है। वह गुरुवार (22 जनवरी) से पंजाब के लिए रणजी मैच में उतरेंगे। पंजाब की राजकोट में सौराष्ट्र से टक्कर होगी। गिल की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती। दोनों टीमों के बीच अब 21 जनवरी से नागपुर में पांच मैचों की टी20 सीरीज आयोजित होगी। गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टी20 टीम से बाहर किया गया। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी नहीं हैं।

इंदौर से राजकोट तक इतना समय लगा

जब भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलेगी तो 26 वर्षीय गिल की नजर पंजाब को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचाने पर होगी। पंजाब टीम के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ''शुभमन ने वनडे सीरीज के बाद विश्राम नहीं करने का फैसला किया है। उन्हें इंदौर से राजकोट पहुंचने में आठ घंटे का समय लगा क्योंकि वहां से कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है।'' पंजाब फिलहाल ग्रुप बी में पांच मैचों में 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसे अगले दौर में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी। गिल की वापसी से उसकी बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद गिल पहली बार लाल गेंद का क्रिकेट खेलेंगे।

ये भी पढ़ें:रोहित की फॉर्म पर सवाल सुनते ही भड़के गिल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया मुंहतोड़ जवाब

इंदौर वनडे भारत ने 41 रनों से गंवाया

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया और भारत 41 रनों से हार गया। न्यूजीलैंड ने 337/8 का स्कोर बनाने के बाद भारत को 46 ओवर में 296 रनों पर समेट दिया। विराट कोहली (124) के शतक पर पानी फिर गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाना न केवल आंकड़ों के लिहाज से एक झटका था, बल्कि इससे एक असहज स्पष्टता भी उजागर हुई और कप्तान गिल ने हार के अंतर या कुछ खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी का बहाना नहीं बनाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''ऐसा नहीं है कि हमने खराब बल्लेबाजी की। बात यह थी कि हम पर्याप्त देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। जब ​​बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिलती है और वे उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाते तो स्थिति बहुत मुश्किल हो जाती है। हमारे कम से कम दो बल्लेबाजों को लंबी पारी खेलनी चाहिए थी। यही उनके और हमारे बीच का अंतर रहा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।