Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill Fit To Play T20I Match Or Not BCCI Gives Big Update ahead of India vs South Africa T20 Series
शुभमन गिल टी20 मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं, BCCI ने उपकप्तान को लेकर दिया बड़ा अपडेट

शुभमन गिल टी20 मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं, BCCI ने उपकप्तान को लेकर दिया बड़ा अपडेट

संक्षेप:

Shubman Gill Fitness Update: शुभमन गिल टी20 मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं? भारतीय कप्तान क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उपकप्तान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। गिल कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे।

Dec 06, 2025 03:10 pm ISTMd.Akram कटक, भाषा
share Share
Follow Us on

Shubman Gill Fitness Update: भारत की टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। तब उनकी गर्दन में अकड़न आ गई थी लेकिन अब उन्होंने सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिल को फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था और उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी) के लिए रिहैबिलिटेशन से जुड़े सारे प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा। सीओई की ओर से टीम प्रबंधन की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा (एसएसएम) टीम को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘शुभमन गिल ने सीओई में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों के लिए फिट घोषित होने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा कर लिया है।’’

ये भी पढ़ें:गिल ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड, देखें सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान

इस टीम में फिजियो कमलेश जैन, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉ और खेल चिकित्सक डॉ. चार्ल्स शामिल हैं। गिल कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था तथा इंजेक्शन भी लगाना पड़ा था। वह मौजूदा वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन टी20 सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर सभी संदेह दूर हो गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी रविवार से कटक में अभ्यास शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें:वो यही सोचता रहेगा कि…अश्विन ने की इस खिलाड़ी को गफलत से निकालने की डिमांड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |