शुभमन गिल ने की बिशन सिंह की बराबरी, टॉप 5 से काफी दूर; देखें सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Captain Shubman Gill Test Wins: शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में बिशन सिंह बेदी की बराबरी कर ली है। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभाली है।

India Captain Shubman Gill
गॉल टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से धूल चटाई। भारत ने गॉल स्टेडियम में 372 का टारगेट देने के बाद श्रीलंका को 206 रनों पर समेटा। यह 26 वर्षीय गिल का बतौर टेस्ट कप्तान 10वां मैच था। उनके नेतृत्व में भारत ने अब तक छह टेस्ट जीते हैं और तीन में हार का मुंह देखा। एक मैच ड्रॉ पर छूटा। गिल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बिशन सिंह बेदी की बराबरी की है। बेदी ने 22 टेस्ट में भारत की बागडोर संभाली और छह जीते। उनकी अगुवाई में टीम को 11 मैचों में हार मिली और पांच ड्रॉ रहे।

टॉप 5 से काफी दूर शुभमन गिल

बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट खेले और 40 जीते। इस दौरान टीम ने 17 मैच गंवाए और 11 ड्रॉ रहे। एमएस धोनी दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 60 टेस्ट में कमान संभाली और 27 जीते। धोनी की अगुवाई में भारत ने 17 टेस्ट गंवाए जबकि 15 ड्ऱॉ पर छूटे। गिल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में टॉप 5 पहुंचने से काफी दूर हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 13 टेस्ट जीतने होंगे। फिलहाल, गिल से आगे राहुल द्रविड़ (8), एमएके पटौदी (9), सुनील गावस्कर (9) और रोहित शर्मा हैं (12) हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान (मैच)

40 - विराट कोहली (68)

27 - एमएस धोनी (60)

21 - सौरव गांगुली (49)

14 - मोहम्मद अजहरुद्दीन (47)

12 - रोहित शर्मा (24)

9 - सुनील गावस्कर (47)

9 - एमएके पटौदी (40)

8 - राहुल द्रविड़ (25)

6 - शुभमन गिल (10)

6 - बिशन सिंह बेदी (22)

गॉल टेस्ट जीतने से क्यों खुश गिल?

कप्तान गिल गॉल टेस्ट में मिली जीत से खुश हैं क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ। भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। गिल ने कहा, ''वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।'' भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा। गिल ने कहा, ''यह हमारे लिए बेहद संतोषजनक जीत है। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मौसम के कारण हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा या नहीं, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गिल ने की बिशन की बराबरी, देखें सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान