Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill elated with his first Test series win under his captaincy, defends follow-on decision
शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीत से गदगद, फॉलोऑन देने का फिर किया बचाव

शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीत से गदगद, फॉलोऑन देने का फिर किया बचाव

संक्षेप: शुभमन गिल अपनी कप्तान में पहली टेस्ट सीरीज जीत से खूब गदगद नजर आए। वेस्टइंडीज को दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से हराने के बाद गिल ने कहा कि कप्तानी एक बड़ा सम्मान है। इस दौरान उन्होंने विरोधी टीम को फॉलोऑन दिए जाने के अपने फैसले का फिर बचाव किया और उसकी वजह बताई।

Tue, 14 Oct 2025 11:50 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत है। इससे वह काफी गदगद नजर आए और आते भी क्यों नहीं, कप्तानी में पहली सीरीज जीत यादगार जो होती है। खासकर तब जब आप दूसरी ही सीरीज खेल रहे हों। दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि कप्तानी एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन देने के फैसले का भी बचाव किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुभमन गिल ने कहा, 'कप्तानी एक बड़ा सम्मान है। इसकी आदत डालना, खिलाड़ियों को संभालना, ये सब कुछ। ये मैच के हालात के हिसाब से सही विकल्प आजमाने को लेकर है और मैं कोशिश करता हूं कि जो सर्वश्रेष्ठ संभावित विकल्प हो, उसे अपनाऊं।'

इस दौरान उन्होंने एक बार फिर वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिए जाने के अपने फैसले का बचाव किया। कैरिबियाई टीम ने दूसरी पारी में जिस तरह का प्रतिरोध किया और 390 रन का स्कोर खड़ा किया, उसे देखते हुए फॉलोऑन दिए जाने के फैसले पर सवाल उठ रहे थे। गिल ने कहा, ‘हम करीब 300 रन आगे थे लेकिन विकेट बेजान थी। इसीलिए फॉलोऑन दिया।’

ये भी पढ़ें:शानदार! जायसवाल का दम, कुलदीप का अट्ठा; दिल्ली टेस्ट की खास बातें

गिल ने कहा नीतीश कुमार रेड्डी को खिलाए जाने को अपने प्लान का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, 'हमने एनकेआर को इसलिए खिलाया क्योंकि हमें विदेशी पिचों पर सीम-बोलिंग ऑलराउंडर की जरूरत है।' रेड्डी तेज गेंदबाजी करते हैं और उनमें बैटिंग से भी बेहतर करने की भरपूर क्षमता है। उन्हें इंग्लैंड दौरे पर भी इसीलिए मौका दिया गया था।

दिल्ली टेस्ट की बात करें तो भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। भारत की तरफ से पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में शतक भी जड़ा था।

ये भी पढ़ें:हार में भी 'जीत' खोज रहे वेस्टइंडीज के कप्तान, दिल्ली टेस्ट के बाद दिया ये बयान

मंगलवार को भारत ने दिल्ली में 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उसे जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत थी। भारत ने आखिर में तीन विकेट पर 124 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:जीतकर भी WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में नहीं पहुंचा भारत, जानिए कौन है नंबर वन?

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेंदों पर 103 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की जिससे उसकी टीम 390 रन बनाने में सफल रही।

भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट में पारी और 140 रन से जीता था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |