शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Shubman Gill created history: भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। अब वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का और औसत 60 का है। ऐसा कारनामा सचिन-विराट तक ने नहीं किया है।

Shubman Gill created history: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में पहला वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 80 रनों की पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनकी हैमस्टिंग में खिंचाव था। हालांकि, पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने एक कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत रखने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा 50 से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है। दुनिया में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाज जैसे एबी डिविलियर्स आदि थे, लेकिन उनका औसत कभी 60 नहीं पहुंचा। शुभमन गिल यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले दुनिया क पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा कमाल नहीं किया।
शुभमन गिल का मंगलवार 14 जुलाई को खेले गए मैच से पहले वनडे में औसत 59 का था, लेकिन मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते ही उनका औसत 60 से अधिक का हो गया। वे मौजूदा समय में 50 से अधिक वनडे पारियां खेलने के बाद सर्वाधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनका औसत 60 का है। इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 58.5 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 58 की औसत से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। माइकल बेवन 53.6 की औसत के साथ चौथे और एबी डी विलियर्स 53.5 की औसत से 5वें स्थान पर हैं।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले टॉप 5 बैटर
1. शुभमन गिल- 60.0 की औसत
2. विराट कोहली- 58. 5 की औसत
3. डेरिल मिचेल- 58 की औसत
4. माइकल बेवन- 53.6 की औसत
5. एबी डिविलियर्स- 53.5 की औसत
मैच की बात करें तो इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन बनाए और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हुए। विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। गिल का साथ श्रेयस अय्यर ने दिया। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने दमदार पारी खेली। 259 रनों के लक्ष्य को भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल को चार विकेट लेने और अर्धशतक जड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। शुभमन गिल अगले मैच में खेलेंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। कप्तान बनने के बाद गिल के प्रदर्शन में और सुधार आया है। उन्हें रोहित शर्मा के साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भविष्य को ध्यान में रखते हुए कप्तान बनाया गया था। वे भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर हैं। सूर्यकुमार यादव को हटाया गया है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



