शुभमन गिल लॉर्ड्स में भी पूरा नहीं कर पाए ये ख्वाब, गांगुली और धोनी के क्लब में मारी एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shubman Gill Lords ODI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टिककर खेले। हालांकि, 26 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर इंग्लैंड में इतिहास रचने से चूक गया।

India Captain Shubman Gill Fifty Lords ODI
कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स वनडे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर 84 गेंदों में 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। एक समय लग रहा था कि गिल शतक जड़ देंगे लेकिन स्पिनर आदिर राशिद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गिल ने व25वें ओवर में शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की थी और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने रिव्यू लिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

शुभमन गिल पूरा नहीं कर पाए ये ख्वाब

26 वर्षीय गिल का फिलहाल एक ख्वाब अधूरा रह गया है। दरअसल, इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय कप्तान ने अभी तक वनडे शतक नहीं लगाया है। गिल लॉर्ड्स में जहां 23 रनों से चूके तो वहीं बर्मिंघम में पहले वनडे में 20 रनों से सपना टूटा। बर्मिंघम में गिल को रिटायर्ड हर्ट होने की वजह से 75 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाकर लौटना पड़ा था। हालांकि, गिल एक स्पेशल क्लब में एंट्री मारने में कामयाब रहे। वह लॉर्ड्स में पचास प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और एमएस धोनी ने ऐसा किया।

कप्तान गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत

गिल ने लॉर्ड्स में 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप की। इससे पहले, इंग्लैंड ने बेन डकेट की 141 रन की शानदार पारी और जैकब बेथेल (91) के साथ पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी के बूते 387/3 का स्कोर खड़ा किया। शतकवीर डकेट ने अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई की और मैच पर पूरी तरह इंग्लैंड की पकड़ मजबूत कर दी। जो रूट ने नाबाद 74 और जोस बटलर ने नाबाद 41 रन बनाए।

भारत को मैच से पहले लगा बड़ा झटका

भारत को मैच से पहले ही बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में लगी चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति भारतीय टीम को भारी पड़ी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया। भारत के चार तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (10 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट), अर्शदीप सिंह (10 ओवर में 72 रन), प्रिंस यादव (10 ओवर में 79 रन देकर एक विकेट) और गुरनूर बराड़ (10 ओवर में 97 रन) के संयुक्त खाते में महज 51 वनडे मैचों का अनुभव था। अनुभव और धार की कमी के कारण वे शानदार लय में बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।