हर टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका देना चाहते हैं शुभमन गिल, बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल ने कहा है कि खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कुछ दिन तैयारी का मौका मिलना चाहिए, जिससे वह परिस्थितियों के हिसाब से ढल सके।

shubman gill gautam gambhir
शुभमन गिल, गौतम गंभीर

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से खेला जाएगा। इस सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय टीम कई दिन पहले ही श्रीलंका पहुंच गई थी और अभ्यास मैच भी खेला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम को पर्याप्त तैयारी का समय मिलना चाहिए। जिससे खिलाड़ियों को रेड-बॉल परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए समय मिलता है खासकर तब जब वे एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में बदलाव कर रहे हों और विदेशी परिस्थितियों का सामना कर रहे हों।

सीरीज से पहले तैयारी से मदद मिलेगी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''अब मैं कप्तान की भूमिका में सहज हूं। हम अच्छे से बढ़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह की दौड़ में बने रहना है। इसके लिए हमें छह या सात टेस्ट जीतने होंगे। अगर हमारे पास मौका हो, तो सीरीज से पहले एक हफ्ते या दस दिन की तैयारी बहुत मददगार साबित होती है। खिलाड़ियों के लिए तुरंत ढलना आसान नहीं होता, ज्यादातर को समय की जरूरत होती है।

टेस्ट कप्तान के रूप में एक साल पूरा कर चुके गिल का मानना है कि वह हर मैच के साथ इस भूमिका में बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उस अभियान को फिर पटरी पर लाने के बारे में होगी जिसे पिछली कुछ श्रृंखलाओं में झटके लगे हैं।

टीम को मजबूत प्रदर्शन करना होगा

हालांकि गिल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में अनुभव मायने रखता है और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए टीम ने 2017 में श्रीलंका का दौरा कर चुके लोकेश राहुल और रविंद्र जडेजा के अनुभवों से भी जानकारी ली है। उन्होंने कहा, ''हां, टीम की बैठकों में वे अपने अनुभव और उस समय मैच किस तरह आगे बढ़ा, इस बारे में बात करते हैं। हर मैदान और हर देश में मैच के आगे बढ़ने का तरीका अलग होता है। वहां कैसे खेलना है, इन चीजों पर उन्होंने बात की है।''

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को मजबूत प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, ''हमारा मुख्य लक्ष्य अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना है। हमारे पास अभी लगभग नौ टेस्ट मैच हैं और क्वालीफाई करने के लिए हमें इनमें से छह या सात मैच जीतने होंगे। इसलिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमने इसकी अच्छी तैयारी की है। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हर टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका देना चाहते हैं शुभमन गिल