Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shubman Gill broke silence on His fitness ahead of IND vs SA T20I Series Says I think the day that I came here
शुभमन गिल ने टी20 सीरीज से पहले फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे लगता है कि जिस दिन मैं...

शुभमन गिल ने टी20 सीरीज से पहले फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे लगता है कि जिस दिन मैं...

संक्षेप:

शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपनी फिटनेस पर चुप्पी तोड़ी है। गर्दन की चोट के रिहैबिलिटेशन के बाद गिल ‘काफी बेहतर’ महसूस कर रहे हैं।

Dec 08, 2025 06:37 pm ISTMd.Akram कटक, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ)’ में गर्दन की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। सीओई ने गिल को मंगलवार से कटक में शुरू हो रही पांच मैचों की सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्वीप शॉट खेलते समय गर्दन में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट और उसके बाद की वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। गिल ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा, ‘‘ मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि जिस दिन मैं यहां आया था, उस दिन से लेकर आज तक मैंने कौशल विकास और अभ्यास के कई सत्रों में हिस्सा लिया है। मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’

ये भी पढ़ें:ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह गिल क्यों? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई

बीसीसीआई ने ‘स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग’ कोच एस रजनीकांत की देखरेख में गिल के अभ्यास और रिहैबिलिटेशन के कुछ वीडियो भी साझा किए। गिल वीडियो में स्वीप शॉट का अभ्यास करते भी दिखाई दे रहे हैं। अपने शुरुआती वर्षों में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में काफी समय बिताने वाले गिल ने अतीत में वहां के अनुभव का भी जिक्र किया। एनसीए अब शहर के बाहरी इलाके में एक विशाल सीओई में बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंडर-14, अंडर-16 वर्ग में खेलते हुए आप जानते हैं कि हमारे बीच एनसीए में जाने की होड़ होती थी।’’ गिल ने कहा, ‘‘जब आप यहां आते हैं, तो आप एक तरह से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से होते हैं। इसलिए आप जानते हैं आपके पास अगले स्तर तक पहुंचने के लिए कौशल है। आपको इसका अंदाजा होता है कि इस सुविधा का उपयोग करके आप शारीरिक या मानसिक तौर पर अगले स्तर तक कैसे पहुंच सकते हैं।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |