शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा टीम इंडिया की हार का ठीकरा? बोले- हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे मैच में टीम इंडिया को क्यों इंग्लैंड के हाथों हार मिली? इसके बारे में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया है। 

शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा टीम इंडिया की हार का ठीकरा? बोले- हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन…

टीम इंडिया को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में करारी हार मिली और इसी के साथ यह सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर आ खड़ी हो गई। कप्तान शुभमन गिल से जब पूछा गया कि हार का कारण क्या था तो उन्होंने सीधे तौर पर बल्लेबाजों पर हार का दोष मढ़ा। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी शुरुआत के बाद 300 या 310 रनों तक पहुंचना चाहिए था। गिल ने यह भी कहा कि हमने टेलएंडर्स से कुछ ज्यादा आस लगा दी थी, लेकिन वे असल में प्योर बल्लेबाज है ही नहीं।

शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद हार मिलने पर कहा, "सच कहूं तो, यह बहुत निराशाजनक था। हमने 25 ओवर के बाद सोचा था कि 300, 310 का स्कोर अच्छा रहेगा। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमने बीच के ओवरों में बहुत सारे विकेट खो दिए।" इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने पर गिल ने कहा, "मेरा मतलब है, हमारे टेलएंडर सबसे अच्छे बैट्समैन नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अपने लोअर मिडिल ऑर्डर से थोड़ी ज्यादा उम्मीद की थी और हम उस शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जो हमें मिली थी, लेकिन उम्मीद है, अगली बार जब हम वहां पहुंचेंगे, तो हम कुछ छोटी पार्टनरशिप बनाने की कोशिश करेंगे और वहीं से आगे बढ़ेंगे।"

सुंदर की चोट से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा- गिल

अपने आउट होने पर ओपनर शुभमन गिल बोले, "जब आप सीधे कवर के हाथों में सीधी गेंद मार देते हैं तो कभी भी अच्छी फ़ीलिंग नहीं आती।" वॉशिंगटन सुंदर की चोट का असर क्या टीम पर पड़ा? इसको लेकर शुभमन गिल ने कहा, "आप जानते हैं, वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा है। मुझे लगता है कि वह बैटिंग करते समय चोटिल हो गया, मिड-ऑफ पर रन लेते हुए और शायद इससे प्रेशर कम करने में मदद मिलती। हमें पूरी इनिंग में अपने मेन बॉलर्स से बॉलिंग करवानी थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास फर्क पड़ता, क्योंकि विकेट फास्ट बॉलर्स के लिए था, लेकिन जब आप ऐसे किसी अहम प्लेयर को खो देते हैं, तो आपको अपनी स्ट्रैटेजी बदलनी पड़ती है, आपको बदलना पड़ता है कि कौन बॉलिंग करेगा। तो इस मामले में, हां, हमारे लिए मोमेंटम थोड़ा कम हो गया था।"

जो रूट की मैच जिताऊ 99 रनों की पारी पर गिल ने कहा, "हां, सच में नहीं। मेरा मतलब है, 240, हम हमेशा जानते थे, अगर हमारे पास 300 होते, 5.5-6 के करीब का आवश्यक रन रेट होता, तो हम जानते थे कि शायद हम उससे कोई गलत शॉट निकलवा सकते हैं, लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर, वह इस तरह के टोटल का मास्टर है। हम उससे कोई गलत शॉट नहीं निकलवा सके।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।