न्यूजीलैंड दौरे पर 4 बार बदले जाएंगे कप्तान, शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बीच होगी कुर्सी की अदला बदली

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैच की टी20 सीरीज, इतने ही मैच की वनडे सीरीज और 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान कुल 4 बार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच कप्तानी की अदला-बदली होगी। आइए जानते हैं कैसे

shubman gill shreyas iyer
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए पहले ही टी20 टीम का ऐलान कर चुका था। अब शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बोर्ड ने वनडे और टेस्ट टीम का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में तीनों फॉर्मेट की भारतीय टीमों को देखने के बाद यह पता चला है कि कुल 4 बार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच कप्तानी की कुर्सी की अदला बदली होगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है, जो 1 दिसंबर तक चलेगा। न्यूजीलैंड टूर की शुरुआात टीम इंडिया टी20 सीरीज के जरिए करेगी, जो 22 अक्टबर से 1 नवंबर के बीच खेले जाएंगे। इसके बाद वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। टूर का अंत टेस्ट सीरीज के साथ होगा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से तो दूसरा 27 सितंबर से खेला जाएगा। आइए जानते हैं न्यूजीलैंड दौरे पर कैसे 4 बार भारतीय कप्तान बदले जाएंगे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में होगा न्यूजीलैंड दौरे का आगाज

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को टी20 सीरीज के जरिए होगी। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं तो वह न्यूजीलैंड दौर पर पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वनडे सीरीज के बीच बदला जाएगा कप्तान

शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान हैं तो वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। हालांकि बीच वनडे सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान बदल जाएगा। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए गिल समेत 4 भारतीय खिलाड़ी टीम से बाहर हो जाएंगे, ऐसे में श्रेयस अय्यर को एक बार फिर टीम की बागडोर संभालने का मौका मिलेगा। इस दौरान वनडे टीम के उप-कप्तान ईशान किशन होंगे, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

टेस्ट सीरीज में फिर होगी शुभमन गिल की वापसी

पहले तीन वनडे में कप्तानी करने के बाद शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में 4 बार भारतीय टीम अलग-अलग शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आएगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीमें इस प्रकार है-

भारत की टी20I टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेट कीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेट कीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की ODI टीम: शुभमन गिल [C], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [VC], केएल राहुल [WK], नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारत की ODI टीम: श्रेयस अय्यर [C], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन [WK, VC], नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [WK], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल [C], यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल [VC], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत [विकेट कीपर]*, ध्रुव जुरेल [विकेट कीपर], रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़NZ दौरे पर 4 बार बदले जाएंगे भारत के कप्तान, जानें कैसे होगी कुर्सी की अदला बदली