रोहित शर्मा के रिटायरमेंट वाली बातों पर आ गया शुभमन गिल का बयान, कप्तान बोले- यह सिर्फ…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बात की है और कहा है कि यह सिर्फ मीडिया में है, टीम में इस बारे में कोई बात नहीं हुआ है। 19 जुलाई को रोहित के वनडे से रिटायर होने की चर्चा थी।

Shubman Gill on Rohit Sharma
शुभमन गिल और रोहित शर्मा

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को लेकर 16 जुलाई को एक खबर आई थी कि 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे मैच हिटमैन का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। दावा किया गया कि सिलेक्टर्स ने उनको बोल दिया है कि वे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप का हिस्सा नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई इन खबरों का खंडन किया। अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। कप्तान गिल ने कहा है कि यह सिर्फ और सिर्फ मीडिया में है। टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि सिलेक्टर्स उन्हें किनारे कर सकते हैं, लेकिन लॉर्ड्स में एक शानदार शतक उनके बल्ले से आया। इस तरह उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दिया। हालांकि, टीम इंडिया इस मैच को हार गई। 388 रनों के जवाब में भारत 27 रन पीछे रह गया। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उनसे रोहित के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब गिल ने दिया और कहा कि ऐसी कोई चर्चा टीम के भीतर नहीं हुई है।

रोहित ने हमें कुछ नहीं बताया- गिल

गिल ने कहा, "उन्होंने (रोहित शर्मा) हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में आ गया है, लेकिन टीम में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।" रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच में जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में क्रैंप्स की वजह से वह बड़े शॉट खेलने और रन लेने में परेशानी महसूस कर रहे थे। इसी वजह से वह 138 रन 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से बनाकर आउट हो गए। अगर वे फिट रहते तो निश्चित तौर पर भारत को जीत भी दिला सकते थे।

रोहित शर्मा को इस शतक से एक जीवनदान भी मिल गया है। वे अगली कुछ सीरीजों में ऐसी ही कुछ पारियां खेलकर अपने विश्व कप खेलने की संभावनाओं को पुख्ता कर सकते हैं। सितंबर में भारत की अब अगली वनडे सीरीज है, क्योंकि बांग्लादेश का दौरा अभी भी कन्फर्म नहीं है। गिल ने रोहित को लेकर यह भी कहा, "मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जिस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ज्यादातर समय, मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा होकर उन्हें बैटिंग करते हुए देख रहा था। हमारी बातचीत ज़्यादातर विकेट हाथ में रखने के बारे में थी, क्योंकि इतने बड़े टोटल का पीछा करने का यही एकमात्र तरीका था।"

60-70 के बाद उन्होंने अटैक किया- गिल

गिल ने आगे बताया, "पावरप्ले के दौरान, हमने इस बारे में बात की कि हमें बॉलिंग के पीछे जाना चाहिए या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि नई गेंद के खिलाफ अटैक करना आसान नहीं है। जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर तेज़ी दिखाई, वह बहुत बढ़िया था। एक बार जब वह 60 और 70 के स्कोर पर पहुंच गए, तो उन्हें देखना सच में मजेदार था।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।