श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में कब खेलेंगे? वापसी की तारीख हुई कंफर्म, न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर पेच

Jan 03, 2026 01:18 pm ISTMd.Akram भाषा, मुंबई
share Share
Follow Us on

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी तारीख कंफर्म हो गई है। चोट से उबरने के बाद वह मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी में मैच खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को लेकर पेच है।

श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में कब खेलेंगे? वापसी की तारीख हुई कंफर्म, न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर पेच

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली (स्पलीन) की चोट से उबरने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने वाले मैच में खेलेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के दौरान अय्यर को चोट लगी थी। उन्हें तिल्ली में घाव और आंतरिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने नवंबर की शुरुआत में अय्यर को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब वापसी करने के करीब है।

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक सूत्र के अनुसार यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए 50 ओवरों की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में खेलेगा। सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘श्रेयस दो जनवरी, 2026 को अपना पहला 50 ओवर का आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) मैच खेलने में सफल रहे। वह पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिलने से पहले छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के रूप में अपना दूसरा आरटीपी मैच खेलेंगे।’’

इस प्रकार अय्यर एक अन्य भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जायसवाल ने 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला था। भारत 11 से 31 जनवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर तीन वनडे और फिर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;