श्रेयस अय्यर होंगे भारत के अगले टी20 कप्तान, कब होगा अधिकारिक ऐलान? उप-कप्तान भी बदला
बीसीसीआई जल्द ही भारत के नए टी20 कप्तान का ऐलान कर सकती है। टीम इंडिया को 26 जून से आयरलैंड तो 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा करना है। इन दौरों के लिए टीम का ऐलान करते हुए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुना जाएगा।

भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का सफर टीम इंडिया के साथ समाप्त हो गया है। उनके हाथ से कप्तानी तो गई ही साथ ही खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव को आगामी टी20 सीरीज से ड्रॉप भी किया जा सकता है। भारत को 26 जून से आयरलैंड तो 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा करना है। बीसीसीआई इन दौरों के लिए टीम का ऐलान करते हुए नए टी20 कप्तान की घोषणा कर सकती है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई चयनसमिति श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाने को लेकर सहमत हो गई है। वहीं टीम इंडिया का उप-कप्तान भी बदला जाएगा। अक्षर पटेल से यह जिम्मेदारी छीनकर तिलक वर्मा को नया उप-कप्तान बनाया जाएगा।
भारत को इस साल टी-20 विश्व कप दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की कुर्सी चली गई है और उन्हें इस बात से अवगत करा दिया गया है। वह टीम का हिस्सा भी नहीं होंगे।
बीसीसीआइ की आनलाइन एपेक्स काउंसिल की बैठक गुरुवार को ऑनलाइन होगी। एपेक्स कमेटी चयनसमिति को बताएगी कि आपकी अगली बैठक में सूर्य कप्तान के तौर पर नहीं बैठेंगे। उनकी जगह अय्यर बैठेंगे। सूर्य को हटाने और श्रेयस को नया कप्तान बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है। बैठक में सिर्फ इस पर मुहर लगेगी। इसके बाद इस बारे में मुख्य चयनकर्ता बाकी चयनकर्ताओं से बात करेंगे।
कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को कप्तान बनाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआइ और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर इससे सहमत नहीं थे। हालांकि बाद में बीसीसीआइ, मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच के बीच में अय्यर को कप्तान व तिलक को उपकप्तान बनाने को लेकर सहमति बन गई।
भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा 2026
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान पहला असाइनमेंट आयरलैंड के खिलाफ होगा। भारत 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां उन्हें मेजबानों के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। आईए एक नजर आयरलैंड और इंग्लैंड के टी20 सीरीज के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं-
भारत का आयरलैंड दौरा 2026-
पहला टी20 26 जून- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में शाम 7:30 बजे से
दूसरा टी20 28 जून- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में शाम 7:30 बजे से
भारत का इंग्लैंड दौरा 2026-
पहला टी20 1 जुलाई- चेस्टर ली स्ट्रीट में, रात 11 बजे से
दूसरा टी20 4 जुलाई- मैनचेस्टर में, शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 7 जुलाई- नॉटिंघम में, रात 11 बजे से
चौथा टी20 9 जुलाई- ब्रिस्टल में, रात 11 बजे से
पांचवां टी20 11 जुलाई- साउथहैंप्टन, रात 11 बजे से
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


