प्रिंस यादव के कैमियो के कायल हुए श्रेयस अय्यर, जमकर की तारीफ; बताया जीत हार का अंतर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रनों से हराने के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। इस दौरान कप्तान ने प्रिंस यादव के कैमियो की भी बात की। प्रिंस ने अंत में 6 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए।

Price Yadav
प्रिंस यादव

प्रिंस यादव के कैमियो की तारीफ हर कोई कर रहा है। नंबर-10 पर आकर इस खिलाड़ी ने 3 चौकों की मदद से 6 गेंदों पर नाबाद 13 रनों की पारी खेली। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम 223 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। उनकी पारी ही असर में जीत हार का अंतर बनी, क्योंकि वेस्टइंडीज यह मैच 14 रनों के अंतर से ही हारा है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उनकी इस पारी को सराहा और कहा कि प्रिंस यादव के यह रन टीम के काफी काम आए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली। ईशान किशन के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। श्रेयस अय्यर ने इसके अलावा इंदौर में ड्यू ना होने से क्या फर्क पड़ा और साथ ही गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी बात की।

श्रेयस अय्यर से जब मैच के बाद पूछा गया कि एक सूखी गेंद से कितना फर्क पड़ता है, एक कप्तान के लिए भी। क्योंकि कभी-कभी आप फील्ड सेट करते हैं और गीली गेंद से बॉलर आपके मार्क के पीछे कॉन्फिडेंट नहीं होते। आज रात कैसा रहा?

उन्होंने जवाब में कहा, "खैर, सच कहूं तो, यह बहुत बढ़िया था। जब बॉलर मार्क पर थे, तो वे जो करना चाहते थे, उसे लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे, और जब मैं उनसे बात कर रहा था तो क्लैरिटी साफ दिख रही थी। इसलिए वे अपने एग्जिक्यूशन में डिसाइडिबल थे, और मुझे यह भी लगता है कि जब मैं उन्हें बॉल पास कर रहा था, तो हर कोई चैलेंज लेने के लिए तैयार था, और हम यही चाहते हैं।

प्रिंस यादव का कैमियो पर श्रेयस अय्यर

अभिषेक से हमें जो शुरुआत मिली, वह जबरदस्त थी - पावरप्ले में वे जरूरी रन। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकता है और फिर ईशान ने आकर बॉलर्स को संभाला। वह पिछले कुछ महीनों में बहुत बढ़िया रहा है। और फिर बीच में भी, हमने वेस्टइंडीज को कभी भी हावी नहीं होने दिया, भले ही हम विकेट खोते रहे। हमने मिडिल ऑर्डर में भी टीम को संभाला। इससे हम 223 के अच्छे टोटल तक पहुंचे। यहां तक कि प्रिंस ने आकर आखिर में वह कैमियो भी किया, मुझे लगा कि वे रन काम के थे।

और हां, वेस्टइंडीज टीम के बारे में, मुझे पर्सनली लगता है कि आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि आप जानते हैं कि टीम में बहुत सारे गेम चेंजर हैं, और कोई भी मैच जीत सकता है। तो हां, हमें पूरे गेम में पॉजिटिव रहना होगा और यह देखना होगा कि हम किसी भी समय बेपरवाह न हों।

हैदराबाद और बेंगलुरु भी बहुत हाई-स्कोरिंग हो सकते हैं!

हां, बिल्कुल। दोनों ही हाई-स्कोरिंग ग्राउंड हैं, लेकिन यह जरूरी है कि हम अपने प्रोसेस और रूटीन पर टिके रहें, जिन्हें हम फॉलो करते आ रहे हैं, और यह भी देखें कि हम अपने अप्रोच में काफी ऑफेंसिव हों और एटीट्यूड टॉप-नॉच हो।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़प्रिंस यादव के कैमियो के कायल हुए श्रेयस अय्यर, जमकर की तारीफ