श्रेयस अय्यर ने पकड़ा IPL 2026 का कैच ऑफ द सीजन? सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल
श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे आईपीएल 2026 का कैच ऑफ द सीजन कहा जा रहा है। इस कैच ने पंजाब की जीत में अहम भूमकि निभाई। उनके इस कैच पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक है।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे ‘कैच ऑफ द सीजन’ कहा जा रहा है। उनके इसी कैच ने मैच का रुख पलट दिया। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम 200 रन का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी, मगर अंत में उनकी गाड़ी 195 पर जाकर अटक गई। क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 112 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने यह कैच लॉन्ग ऑन पर पकड़ा हालांकि उनके खाते में यह कैच नहीं गया। जी हां, स्कोरबोर्ड पर जेवियर बार्टलेट के खाते में यह कैच दर्ज हुई। इस दौरान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने वाला था।
श्रेयस अय्यर ने यह कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पकड़ा। मार्को यान्सन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर मौजूद श्रेयस अय्यर ने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को पकड़ा और बाउंड्री से अंदर को फेंका। लॉन्ग ऑफ से आ रहे जेवियर बार्टलेट ने कैच को पूरा किया और मुंबई इंडियंस के कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
श्रेयस अय्यर ने यह कैच मुंबई के डगआउट के बिल्कुल नजदीक पकड़ा था, ऐसे में वहां मौजूद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने वाला था। वह दोनों अय्यर के इस कैच को देखर दंग रह गए थे। आप भी देखें वीडियो-
कैसा रहा MI vs PBKS मैच?
प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेरते हुए पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


