श्रेयस अय्यर ने आते ही बदल दी टी20 टीम, सूर्यकुमार यादव-हार्दिक सहित 4 खिलाड़ी हुए बाहर
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही टी20 टीम में कई बदलाव हुए हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ चार खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिला है।

भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को कप्तानी के साथ टीम में भी बदलाव हुआ है। सूर्यकुमार यादव की टीम से छुट्टी हो गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम में एंट्री मिलने के साथ कप्तानी भी सौंपी गई है। श्रेयस भारत के नियमित टी20 कप्तान बन गए हैं और अब वह आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। भारत ने मार्च में अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि उसके बाद से खिलाड़ी आईपीएल में खेले और अब भारतीय जर्सी में फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार टी20 टीम में सूर्यकुमार के साथ चार और खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। जबकि दो युवाओं को पहली बार मौका मिला है।
टी20 विश्व चैंपियन टीम से 4 खिलाड़ी गायब
सूर्यकुमार यादव के जाते ही श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम में चार बदलाव कर दिए हैं। सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर ने ले ली है। हार्दिक पांड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है। कुलदीप यादव के स्थान पर रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है। जसप्रीत बुमराह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। हालांकि एशियन गेम्स में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे। रिंकू सिंह भी टी20 स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब वैभव सूर्यवंशी ने ले ली है। युवा गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार टी20 सेटअप में जगह दी गई है।
महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके बाद एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेगी। श्रेयस अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उसी दिन बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव वैभव सूर्यवंशी।
( सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह)
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



