श्रेयस अय्यर ने एमएस धोनी को पछाड़ा, अब निशाने पर सूर्या और कोहली; T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shreyas Iyer Record as India T20I Captain: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को रौंद डाला। कप्तान श्रेयस अय्यर एक खास लिस्ट में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं।

Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 124 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने निशिन के मैदान पर 169/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद 9.5 ओवर में श्रीलंका को 45 पर ढेर कर दिया। श्रीलंका के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें से पांच का खाता नहीं खुला। यह T20I में भारत के विरुद्ध किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है। भारत ने T20I में रनों के लिहाज से अपनी सातवीं सबसे बड़ी जीत हासिल की।

श्रेयस अय्यर ने एमएस धोनी को पछाड़ा

श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़ा दिया है। अय्यर लगातार आठ T20I मैच जीत चुके हैं। धोनी ने 2012/14 और 2016 में लगातार सात-सात मैच में जीत हासिल की थी। अय्यर के निशाने पर अब लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली होंगे। सूर्या ने 2023/24 में आठ और 2025 में लगातार 9 मैच अपने नाम किए। उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ना सिर्फ कप्तान से हटाया गया बल्कि भारतीय टी20 स्क्वॉड से भी बाहर क दिया गया। विराट कोहली ने 2019/20 में कप्तान के रूप में लगातार मैच जीते थे।

T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

14 - रोहित शर्मा (2019/22)

11 - रोहित शर्मा (2024)

9 - विराट कोहली (2019/20)

9 - सूर्यकुमार यादव (2025)

8 - सूर्यकुमार यादव (2023/24)

8 - श्रेयस अय्यर (2026)

7 - एमएस धोनी (2012/14)

7 - एमएस धोनी (2016)

T20I में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

168 रन बनाम न्यूजीलैंड (2023)

150 रन बनाम इंग्लैंड (2025)

143 रन बनाम आयरलैंड (2018)

135 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

133 रन बनाम बांग्लादेश (2024)

127 रन बनाम अफगानिस्तान (2026)

124 रन बनाम श्रीलंका (2026)

106 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2023)

भारत और पाकिस्तान में होगा फाइनल

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल की बात करें तो ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बैटिंग की। ईशान ने 46 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के हैं। सूर्यवंशी ने 21 गेंद में 38 रन बटोरे। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान अय्यर (7) समेत चार प्लेयर सिंगल डिजिट में आउट हुए। जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक शिकार किया। श्रीलंका के तीन प्लेयर रनआउट हुए। भारत की शनिवार को फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से टक्कर होगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अय्यर ने धोनी को पछाड़ा, अब निशाने पर कोहली; T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीत